एजुकेशन

NEET UG 2023 Admit Card: जानें कब तक जारी हो जाएगा एनईईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड, 7 मई को है परीक्षा

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated May 2, 2023, 03:13 PM IST

NEET UG 2023 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए द्वारा नीट 2023 एडमिट कार्ड आज 2 मई, 2023 को जारी किए जाने की रिपोर्ट है। रुझानों के अनुसार, एनईईटी परीक्षा 2023 एडमिट कार्ड neet.nta.nic.in से देखा व डाउनलोड किया जा सकता है।

Image

एनईईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड 2023

National Testing Agency, NTA NEET 2023 Admit Card जल्द जारी होने के संकेत मिले हैं, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एनईईटी परीक्षा 2023 एडमिट कार्ड आज शाम तक में जारी किया जा सकता है, एनटीए जैसे ही इन एडमिट कार्ड को जारी करेगा, आप neet.nta.nic.in से डाउनलोड लिंक पा सकेंगे। आधिकारिक परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, NEET UG परीक्षा 7 मई, 2023 को आयोजित की जाएगी।

रुझानों से पता चलता है कि एनटीए परीक्षा तिथि से 4 से 5 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करता है, चूंकि परीक्षा 7 मई के लिए निर्धारित है, ऐसे में आज शाम से लेकर कल तक में NTA NEET 2023 Admit Card जारी होने की पूरी संभावना है। अभी तक के अपडेट की बात करें तो उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर की पर्ची जारी कर दी गई है, अब एडमिट कार्ड जारी किया जाना बचा है।

नीट एडमिट कार्ड एक बार जारी होने के बाद ऐसे करें डाडनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट – neet.nta.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर दिए गए NEET UG 2023 Admit Card लिंक पर क्लिक करें
  • अपना आवेदन नंबर, जन्मतिथि और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें
  • आपका नीट यूजी प्रवेश पत्र स्क्रीन पर आ जाएगा
  • इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट ले लें।

कब होगी नीट यूजी परीक्षा

NEET UG परीक्षा 07 मई, 2023 (रविवार) को दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:20 बजे तक पूरे भारत के साथ-साथ भारत के बाहर के शहरों में लगभग 499 शहरों में पेन और पेपर मोड (ऑफलाइन) में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के पांच दिनों के साथ, उम्मीदवार जल्द ही एनईईटी हॉल टिकट की उम्मीद कर सकते हैं।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article