NEET SS 2025 Exam Date Postponed Today: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने आज नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस एग्जामिनेशन सुपर स्पेशियलिटी (NEET SS 2025) को पोस्टपोन (परीक्षा तिथि बदल दी) कर दिया है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल वाले थे, तो पहले ये खबर पढ़ लें। बदले हुए शेड्यूल के अनुसार, NEET SS 2025 का आयोजन 27 और 28 दिसंबर, 2025 को किया जाएगा।
दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
शनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट सुपर स्पेशियलिटी (National Eligibility cum Entrance Test Super Specialty) का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा।
- पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 11.30 बजे तक होगी।
- दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगी।
अधिकारियों ने कहा, “NEET-SS 2025, जो पहले 7 और 8 नवंबर 2025 को होने वाला था, अब 27 और 28 दिसंबर 2025 को होगा। इसे NMC और MoHFW से मंजूरी मिल गई है।”
NEET-SS 2025 का इन्फॉर्मेशन बुलेटिन जल्द ही NBEMS वेबसाइट (natboard.edu.in) पर नोटिफाई किया जाएगा।
इससे पहले, NEET SS 2025, डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन (DM) और मास्टर ऑफ सर्जरी (MCh) सुपर स्पेशियलिटी कोर्स में एडमिशन के लिए 7 और 8 नवंबर को होना था। पिछले कई दिनों से, उम्मीदवार एप्लीकेशन प्रोसेस में देरी के कारण NEET SS 2025 के टलने को लेकर परेशान थे।
इसके अलावा, नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने मेडिकल कॉलेजों को NEET SS 2024 की एडमिशन डिटेल्स जमा करने के लिए एक एक्सटेंशन दिया है। किसी भी सवाल के लिए, कैंडिडेट NBEMS से कम्युनिकेशन वेब पोर्टल: exam.natboard.edu.in/communication.php?page=main पर कॉन्टैक्ट कर सकते हैं।
