NEET PG Result 2024 Date: नीट पीजी 2024 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (NEET PG Result) खबर है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस जल्द ही नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (NEET PG) का रिजल्ट जारी करने (NEET PG Result 2024 Date) वाला है। एनबीईएमएस के करीबी सूत्रों की मानें तो रिजल्ट लगभग तैयार कर लिया गया है। किसी भी वक्त परिणाम घोषित किया जा (NEET PG Result Date) सकता है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक (NEET PG Cut Off 2024) कर सकेंगे। इसके लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
NEET PG Result: कब आयोजित की गई थी परीक्षा
बता दें इस बार नीट पीजी की परीक्षा 11 अगस्त 2024 को आयोजित की गई थी। परीक्षा देश के 170 शहरों के 416 केंद्रों पर निर्धारित थी। एग्जाम दो पालियों में आयोजित किया गया था। पहले पाली की परीक्षा सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक था। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3:30 से शाम 7 बजे तक थी। परीक्षा में कुल 228,540 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। वहीं अब रिजल्ट जारी होने वाला है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।How To Check NEET PG Result 2024
- सबसे पहले NEET PG की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर NEET PG Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
NEET PG Result 2024: रिजल्ट पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- प्राप्तांक
- कुल मार्क्स
- रिजल्ट का स्टेटस
