NEET PG Result 2024 Date and Time: नेशनल बोर्ड ऑफ एजुकेशन फॉर मेडिकल स्टडीज, NBEMS जल्द ही नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, NEET PG Result 2024 NBE जारी करेगा। पिछले रुझानों के अनुसार, रिजल्ट अगले सप्ताह तक जारी होने की उम्मीद है। छात्र ऑनलाइन मोड में NBE की आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट देख सकेंगे और NEET PG स्कोरकार्ड 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।
NEET PG Result 2024 Official Website
NEET PG Result 2024 को एनबीई की आधिकारिक साइट nbe.edu.in और natboard.edu.in पर से देखा जा सकेगा।
ध्यान दें कि केवल वे छात्र जो स्नातकोत्तर के लिए राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (NEET PG) में उपस्थित हुए हैं, वे ही NEET PG रिजल्ट 2024 की मदद से अपनी योग्यता स्थिति की जांच कर पाएंगे।
NEET PG Result 2024 Expected Date
एक जानकारी के अनुसार, नीट पीजी 2024 रिजल्ट को इसी माह 30 अगस्त से पहले जारी किया जा सकता है। NEET PG मेडिकल प्रवेश परीक्षा 23 जून को आयोजित होने वाली थी। हालांकि, पेपर लीक के आरोपों के कारण NMC ने 23 जून की परीक्षा स्थगित कर दी गई थी।
NEET PG Result 2024 Pdf
एक बार नीट पीजी 2024 रिजल्ट जारी होने के बाद NEET PG Result 2024 Pdf लिंक को timesnowhindi.com/education पर भी शेयर किया जाएगा।
NEET PG Result 2024 Link
NEET PG परीक्षा 11 अगस्त को 31 राज्यों के 170 शहरों में 416 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। CBT मोड में आयोजित परीक्षा में 2.2 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। अब जल्द ही रिजल्ट लिंक को एक्टिव किया जा सकता है।
