एजुकेशन

NEET PG Exam 2024: फटी जींस और फुल स्लीव बैन, लड़कियां उतार दें ज्वेलरी, नीट पीजी एग्जाम सेंटर पर ना करें ये गलतियां

NEET PG Exam 2024 Guidelines in Hindi: देश के टॉप मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन के लिए नीट पीजी परीक्षा आयोजित होने वाली है। नीट पीजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (NEET PG Admit Card 2024) जारी हो चुका है। ऐसे में जो छात्र इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं उन्हें एग्जाम सेंटर पर फॉलो किए जाने वाले गाइडलाइंस के बारे में जान लेना चाहिए।

Image

नीट पीजी एग्जाम गाइडलाइंस

Photo : Times Now Digital

NEET PG Exam 2024 Guidelines in Hindi: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस (NBEMS) की तरफ से नीट पीजी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे युवाओं को एग्जाम के लिए जारी गाइडलाइंस के बारे में पता होना जरूरी है। NEET PG Exam 2024 के लिए जरूरी गाइडलाइंस यहां देख सकते हैं।

NEET PG Exam Center Dress Code: क्या है ड्रेस कोड

  • पुरुष अभ्यर्थियों को केवल आधी बाजू की शर्ट और टी-शर्ट पहनने की अनुमति होगी।
  • पुरुष अभ्यर्थियों को मोटे सोल वाले जूते पहनने की अनुमति नहीं है। केवल हल्के, ढीले-ढाले और साधारण कपड़ों की ही अनुमति है।
  • महिला उम्मीदवारों को फुल स्लीव, कढ़ाई वाले कपड़े और प्रिंटेड या फटे हुए जींस पहनने की अनुमति नहीं है।
  • कान की बाली, नाक की नथनी, कंगन, हार, नाक की पिन जैसी वस्तुओं को परीक्षा में ले जाने की अनुमति नहीं है।
  • कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, टैबलेट, कैलकुलेटर, घड़ियां, ब्लूटूथ, आदि लेकर ना जाएं।

NEET PG Exam के लिए गाइडलाइंस

  • नीट पीजी परीक्षा में शामिल होने जाने से पहले एडमिट कार्ड प्रिंट जरूर करा लें।
  • एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी के बिना एग्जाम हॉले के भीतर एंट्री नहीं मिलेगी।
  • एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ-साथ पहचान पत्र भी लेकर जाएं। पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड आदि में से कोई एक ले जा सकते हैं।
  • एग्जाम हॉल के भीतर अपने साथ एडमिट कार्ड की कॉपी, पहचान पत्र, पानी का बोतल ही लेकर जाएं।
  • एग्जाम हॉल में किसी से भी किसी तरह की कोई लेन-देन ना करें। पकड़े जाने पर एग्जाम देने से रोका जा सकता है।

NEET PG Exam Date: कब है परीक्षा?

इस साल NEET PG 2024 का आयोजन 11 अगस्त 2024 को होगा। बता दें कि परीक्षा दो अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। इससे पहले परीक्षा 23 जून 2024 को आयोजित होने वाली थी। लेकिन एग्जाम से एक दिन पहले नीट पीजी स्थगित कर दी गई थी। फिर परीक्षा की नई तारीख घोषित की गई।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article