एजुकेशन

NEET PG Admit Card 2024: जारी हुआ नीट पीजी का एडमिट कार्ड, यहां डायरेक्ट करें डाउनलोड, जान लें ये नियम

Download NEET PG Admit Card 2024: नीट पीजी परीक्षा के लिए आवेदन करने वालों का इंतजार खत्म हो गया है। एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस (NBEMS) की तरफ से नीट पीजी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा का आयोजन 11 अगस्त से होना है। ऐसे में कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

NEET PG एडमिट कार्ड 2024

Photo : Times Now Digital

Download NEET PG Admit Card 2024: एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस (NBEMS) की तरफ से नीट पीजी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 11 अगस्त से होना है। ऐसे में कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी।

नीट पीजी 2024 का आयोजन 11 अगस्त 2024 को होगा। बता दें कि परीक्षा दो अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। इस साल NEET PG Exam 2024 के लिए करीब 2.28 लाख कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है। बता दें कि पहले 23 जून 2024 को यह परीक्षा होनी थी, लेकिन एग्जाम से एक दिन पहले नीट पीजी स्थगित कर दी गई थी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

NEET PG Admit Card ऐसे डाउनलोड करें

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates पर क्लिक करें।
  • अब Download NEET PG Exam Admit Card 2024 के लिंक पर जाएं।
  • यहां Login Here के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के इस्तेमाल के लिए प्रिंट लेकर रखें।

NEET PG Exam 2024 Admit Card Download यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

NEET PG Exam Rules: जान लें ये नियम

नीट पीजी 2024 परीक्षा का आयोजन 11 अगस्त 2024 को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने जा रहे युवाओं को नेशनल मेडिकल काउंसिल ने फैसला किया है कि अब मेडिकल के पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स जैसे MD और MS में थीसिस को निरीक्षण के लिए बाहर नहीं भेजा जाएगा। पहले MD और MS छात्र अपनी पढ़ाई के दौरान किसी खास विषय पर थीसिस तैयार करते थे।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article