एजुकेशन

NEET PG Answer Key 2026: नीट पीजी प्रोविजनल आंसर की जल्द, natboard.edu.in पर करें डाउनलोड, जानें रिजल्ट की संभावित डेट

NEET PG Answer Key 2026: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) जल्द ही पोस्टग्रेजुएट लेवल के नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET PG) 2026 के लिए आंसर की और कैंडिडेट्स की रिस्पॉन्स शीट जारी कर सकता है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

NEET PG Answer Key 2026: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे नीट पीजी आंसर की

NEET PG Answer Key 2026: नीट पीजी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (NEET PG Answer Key) खबर है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) जल्द ही पोस्टग्रेजुएट लेवल के नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET PG) 2026 के लिए आंसर की और कैंडिडेट्स की रिस्पॉन्स शीट जारी कर सकता है। आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार इस साल कुल 2,73,096 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि परीक्षा केंद्रों पर 2,65,980 उम्मीदवार शामिल हुए। यहां 2,63,535 उम्मीदवार आसानी से अपनी परीक्षा पूरी कर पाए, जबकि जयपुर के सीतापुरा केंद्रों पर परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके चलते एनबीईएमएस ने प्रभावित उम्मीदवारों के लिए 5 सितंबर को दोबारा परीक्षा आयोजित की। वहीं अब किसी भी वक्त आंसर की जारी की जा सकती है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे।

NEET PG Answer Key 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की

  • सबसे पहले natboard.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर NEET PG Provisional Answer Key 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • उत्तर कुंजी आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

NEET PG Answer Key: आंसर की पर आपत्ति के लिए समय

बता दें NBEMS को ओर से नीट पीजी की प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को आपत्तियां दर्ज करवाने के लिए सीमित समय दिया जाएगा। उम्मीदवारों को तय समय-सीमा के अंदर प्रामाणिक दस्तावेजों या साक्ष्यों के साथ प्रश्नों को चुनौती देनी होगी।

NEET PG Answer Key 2026: कब हुई थी परीक्षा

नीट पीजी परीक्षा देशभर में 30 अगस्त को आयोजित की गई थी। परीक्षा एक पाली में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में निर्धारित थी। एग्जाम देश भर के लगभग 340 शहरों में 1,300 से अधिक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी।

NEET PG Result 2026 Date: कब आएगा नीट पीजी का रिजल्ट

नीट पीजी परीक्षा के रिजल्ट की बात करें तो नतीजे का ऐलान 30 सितंबर, 2026 को तक घोषित किया जा सकता है। साथ ही कटॉफ भी जारी कर दी जाएगी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article