NEET PG 2025 Revised Exam City Slip Download: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर NEET PG 2025 परीक्षा के लिए रिवाइज्ड एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था, वे वेबसाइट के अलावा खबर में दिए लिंक से भी Revised Exam City Slip Download कर सकते हैं।
बता दें, 3 अगस्त, 2025 को होने वाली प्रवेश परीक्षा से पहले परीक्षा शहरों की संख्या बढ़ाकर 233 कर दी गई है।
उम्मीदवारों को 13 जून, 2025 (दोपहर 3 बजे) से 17 जून, 2025 (रात 11:55 बजे) तक आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपने पसंदीदा परीक्षा शहरों को फिर से जमा करना होगा।
एक ही पाली में होगी परीक्षा
NBEMS ने स्पष्ट किया है कि शहर आवंटन प्रक्रिया पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर संचालित होगी, जो उम्मीदवार की प्राथमिकता और उपलब्धता पर निर्भर करेगी। संशोधित सूची भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी निर्देश का पालन करती है, जिसमें अनिवार्य किया गया है कि NEET PG 2025 एक ही पाली में आयोजित किया जाए।
NEET PG 2025 Revised Exam City Slip Download कैसे करें?
नीट पीजी 2025 परीक्षा शहर की सूची डाउनलोड करने का तरीका देखें
- आधिकारिक NBEMS वेबसाइट पर जाएं natboard.edu.in
- होमपेज पर उपलब्ध ‘NEET PG 2025’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- संशोधित परीक्षा शहर सूची के बारे में सार्वजनिक सूचना देखें।
- नोटिस में दिए गए पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
वैकल्पिक रूप से, उम्मीदवार NEET PG परीक्षा शहर सूची डाउनलोड करने के लिए यहां दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
