एजुकेशन

NEET PG 2025 Exam Date: नीट पीजी परीक्षा अब 3 अगस्त को, सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी

NEET PG Exam Date 2025: सुप्रीम कोर्ट ने 3 अगस्त, 2025 को NEET PG (स्नातकोत्तर) परीक्षा आयोजित करने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) को समय सीमा बढ़ा दी है। यह परीक्षा पहले इस साल 15 जून को आयोजित होने वाली थी।

Image

NEET PG 2025 Exam Date

NEET PG Exam Date 2025: सुप्रीम कोर्ट ने 3 अगस्त, 2025 को NEET PG (स्नातकोत्तर) परीक्षा आयोजित करने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) को समय सीमा बढ़ा दी है। यह परीक्षा पहले इस साल 15 जून को आयोजित होने वाली थी लेकिन अब ये 3 अगस्त को आयोजित की जाएगी। जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने स्पष्ट किया कि इस संबंध में NBE को कोई और समय सीमा नहीं दी जाएगी। खासबात ये है कि इस बार परीक्षा में एक बड़ा बदलाव किया जा रहा है। अब NEET-PG की परीक्षा पूरे देश में एक ही शिफ्ट में होगी। यह शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी।

30 मई को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि NEET PG परीक्षा केवल एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाए। इसके बाद, NBE ने शीर्ष अदालत में एक आवेदन दायर कर परीक्षा को बाद की तारीख पर पुनर्निर्धारित करने के लिए समय बढ़ाने की मांग की क्योंकि एकल-शिफ्ट के आदेश का पालन करने के लिए नए सिरे से व्यवस्था करनी होगी। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि एक ही शिफ्ट में परीक्षा कराने के लिए बहुत सारी तैयारियों की जरूरत होती है।

छात्रों को मिलेगा दोबारा सेंटर चुनने का मौका

बता दें कि परीक्षा की तारीख बदलने की वजह से अब छात्रों को कुछ और फायदे भी मिलेंगे। NBE जल्द ही एप्लीकेशन विंडो फिर से खोलेगा और छात्र एक बार फिर से अपनी पसंद का परीक्षा शहर चुन सकेंगे। छात्रों के चुने हुए शहरों के आधार पर सेंटर की नई लिस्ट तैयार की जाएगी।

कब जारी होगा नीट पीजी एडमिट कार्ड

बता दें कि नीट पीजी परीक्षा से कम से कम 4 दिन पहले आपको एडमिट कार्ड मिल जाएगा, जिसमें आपके सेंटर की पूरी जानकारी दी गई होगी। परीक्षा की तारीख से कम से कम दो हफ्ते पहले आपको बता दिया जाएगा कि आपका एग्जाम किस शहर में है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article