NEET MDS Admit Card 2024, NEET MDS Admit Card: एनईईटी एमडीएस की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (NEET MDS Admit Card) खबर है। आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड आज यानी 15 फरवरी को किसी भी वक्त नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी परीक्षा (NEET MDS) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (NEET MDS Admit Card 2024 Download) सकता है। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि लगातार ऑफिशियल साइट natboard.edu.in पर नजर बनाए रखें। प्रवेश पत्र जारी होते ही लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
NEET MDS Exam Date 2024
बता दें नीट एमडीएस की परीक्षा 18 मार्च को आयोजित की जाएगी। परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।NEET MDS Admit Card 2024 Download
- सबसे पहले natboard.edu.in पर जाएं।
- NEET MDS Admit Card 2024 Download लिंक पर क्लकि करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
- डाउनलोड पर क्लिक कर प्रवेश पत्र डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
यदि एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर हेल्पलाइन नंबर 1800-11-1700 या 1800-11-1800 पर कॉल कर सूचित कर सकते हैं, तुरंत इसमें सुधार किया जाएगा।
