एजुकेशन

NCERT Recruitment 2026: एनसीईआरटी में निकली नॉन टीचिंग पदों के लिए भर्ती, जानें आवेदन का तरीका

NCERT Vacancy 2026 : NCERT ने देशभर के उम्मीदवारों के लिए बंपर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती के जरिये 173 नॉन-टीचिंग पदों पर नियुक्तियों की जाएंगी। खास बात तो ये है कि इस भर्ती के लिए 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक योग्यताधारी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

Image

NCERT

NCERT Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। NCERT ने देशभर के उम्मीदवारों के लिए बंपर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती के जरिये 173 नॉन-टीचिंग पदों पर नियुक्तियों की जाएंगी। खास बात तो ये है कि इस भर्ती के लिए 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक योग्यताधारी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी शिक्षा विभाग में स्थायी नौकरी की तलाश में हैं तो ये मौका आपके लिए काफी खास है।

एनसीईआरटी में ये भर्ती कुल 173 पदों के लिए निकली है। जिसमें ग्रुप A के लिए 138 पद, ग्रुप B के लिए 26 पद और ग्रुप C के लिए 9 पदों को भरा जाना है। आरक्षण के तहत UR, SC, ST, OBC-NCL और EWS वर्गों के लिए अलग-अलग सीटें निर्धारित की गई हैं ताकि सभी वर्गों को समान रूप से अवसर मिल सके।

एनसीईआरटी में चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत अच्छा खासा वेतन दिया जाएगा। लेवल 12 तक के पदों पर 2 लाख रुपये से भी ज्यादा मासिक वेतन तय किया गया है। वहीं लेवल 2 से लेकर लेवल 6 तक 19,900 से लेकर 1,12,400 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी। इसके साथ केंद्र सरकार के अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी। इसके लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 50 साल तय की गई है। आवेदन शुल्क पद के लेवल के अनुसार तय किया गया है।

कैसे करें आवेदन ? NCERT Recruitment 2026 How to apply

  • NCERT Recruitment 2026 के आवेदन के लिए NCERT की आधिकारिक वेबसाइट www.ncert.nic.in पर जाएं।
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।
  • आवेदन फॉर्म को सावधानी से भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित कर लें।
इस भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा, लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू होना है। अंतिम चयन उम्मीदवार के प्रदर्शन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा।
Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!