एजुकेशन

NCERT: स्कूल की किताबों में अब दिखेगा पूर्वोत्तर भारत का रंग, NCERT ने किया बड़ा बदलाव

केंद्र सरकार ने राज्यसभा में जानकारी दी है कि कक्षा 1 से 8 तक की नई NCERT की किताबों में अब पूर्वोत्तर भारत के राज्यों का इतिहास, संस्कृति, कला, विरासत और उनके योगदान को भी शामिल किया गया है।

Image

Northeast History in NCERT (image - chatGPT)

NCERT Includes Northeast History: देश के अलग-अलग हिस्सों की संस्कृति, परंपरा और इतिहास को बच्चों तक पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने राज्यसभा में जानकारी दी है कि कक्षा 1 से 8 तक की नई NCERT की किताबों में अब पूर्वोत्तर भारत के राज्यों का इतिहास, संस्कृति, कला, विरासत और उनके योगदान को भी शामिल किया गया है। सरकार का कहना है कि इस बदलाव का मकसद देशभर के बच्चों को पूर्वोत्तर भारत के बारे में सही और पूरी जानकारी देना है, ताकि वे इस क्षेत्र की पहचान, परंपराओं और लोगों को बेहतर तरीके से समझ सकें। यह बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (NCF) 2023 के तहत किया गया है।

अब तक कई छात्र पूर्वोत्तर भारत के इतिहास और संस्कृति के बारे में बहुत कम जानते थे। नई किताबों में इस क्षेत्र की जानकारी शामिल होने से बच्चों को भारत की विविधता को करीब से समझने का मौका मिलेगा। सरकार का मानना है कि शिक्षा केवल कुछ राज्यों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि देश के हर हिस्से की संस्कृति, इतिहास और परंपरा को भी बराबर जगह मिलनी चाहिए।

नई किताबों में बच्चों को पूर्वोत्तर राज्यों की कला, लोक परंपराएं, जनजातीय ज्ञान, स्थानीय इतिहास और वहां के समाज के बारे में भी जानकारी मिलेगी। इससे छात्रों में देश के अलग-अलग हिस्सों के प्रति सम्मान और समझ बढ़ेगी।

भाषा और संस्कृति पर भी दिया गया जोर

सरकार ने बताया कि NCERT ने भाषाई विविधता को भी ध्यान में रखते हुए कई नई अध्ययन सामग्री तैयार की है। कक्षा 6 और कक्षा 9 के लिए 22 भारतीय भाषाओं में सामग्री तैयार की गई है। इसमें असमिया, बोडो और मणिपुरी जैसी भाषाओं को भी शामिल किया गया है।

इसके अलावा नई Curriculum तैयार करने से पहले देशभर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों, खासकर पूर्वोत्तर राज्यों के शिक्षकों और विशेषज्ञों से सुझाव लिए गए। इस क्षेत्र के शिक्षा विशेषज्ञों और विद्वानों को भी पाठ्यक्रम तैयार करने वाली समितियों में शामिल किया गया।

छात्रों को क्या होगा फायदा?

इस पहल से छात्रों को भारत की सांस्कृतिक विविधता को समझने का बेहतर अवसर मिलेगा। वे सिर्फ किताबों में पढ़ाई तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों की परंपराओं, भाषाओं और जीवनशैली के बारे में भी जान सकेंगे। इससे बच्चों में एकता, आपसी सम्मान और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को समझने की सोच और मजबूत होगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article