एजुकेशन

National Voters Day Essay: मतदाता दिवस पर ऐसे लिखें असरदार निबंध, पढ़ने वाला कहेगा वाह

National Voters Day 2025 Essay in Hindi: Rashtriya Matdata Diwas Nibandh: हर साल गणतंत्र दिवस से एक दिन पूर्व 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। यह दिन 25 जनवरी को भारत के चुनाव आयोग के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर आप असरदार निबंध लिखकर छा सकते हैं।

Image

National Voters Day Essay in Hindi

National Voters Day 2025 Essay in Hindi: Rashtriya Matdata Diwas Nibandh, Essay: हर साल गणतंत्र दिवस से एक दिन पूर्व 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। यह दिन 25 जनवरी को भारत के चुनाव आयोग के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस की हर साल कोई विशेष थीम निर्धारित की जाती है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2025 की ‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’ है। इस दिन भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रत्येक चुनाव में भागीदारी की शपथ लेनी चाहिए, क्योंकि भारत के प्रत्येक व्यक्ति का वोट ही देश के भावी भविष्य की नींव रखता है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर स्कूलों में निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित होती हैं। अगर आप भी मतदाता दिवस यानी वोटर्स डे पर निबंध लिख रहे हैं तो ऐसे लिखें-

National Voters Day Essay: मतदाता दिवस का भाषण

भारत सरकार ने वर्ष 2011 से हर चुनाव में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस 25 जनवरी को ही राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की थी और 2011 से ही हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। यह दिवस भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए अहम है। इस दिन भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रत्येक चुनाव में भागीदारी की शपथ लेनी चाहिए।

National Voters Day Short Essay: मतदाता दिवस का भाषण

राष्ट्रीय मतदाता दिवस का हर वर्ष आयोजन सभी भारत के नागरिकों को अपने राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की याद दिलाता है। इसलिए हर एक व्यक्ति का वोट राष्ट्र के निर्माण में भागीदार बनता है। भारत निर्वाचन आयोग का गठन भारतीय संविधान के लागू होने से 1 दिन पहले 25 जनवरी 1950 को हुआ था, क्योंकि 26 जनवरी 1950 को भारत एक गणतांत्रिक देश बनने वाला था।

Voters Day Bhashan: वोटर्स डे भाषण

भारत देश की 65 प्रतिशत आबादी युवाओं की है, इसलिए देश के प्रत्येक चुनाव में युवाओं को ज्यादा से ज्यादा भागीदारी करनी चाहिए। भारत के प्रत्येक नागरिक की मतदान प्रक्रिया में भागीदारी जरूरी है, क्योंकि आम आदमी का एक वोट ही सरकारें बदल देता है। प्रत्येक नागरिक को अपने मत का प्रयोग सोच-समझकर करना चाहिए और ऐसी सरकारें या प्रतिनिधि चुनने के लिए करना चाहिए, जो कि देश को विकास और तरक्की के पथ पर ले जा सकें।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article