एजुकेशन

National Voters Day 2025: राष्ट्रीय मतदाता दिवस कब मनाया जाता है, क्या है इतिहास, जानें वोटर्स डे से जुड़ी खास बातें

National Voters Day 2025 Date, Theme, History (राष्ट्रीय मतदाता दिवस कब मनाया जाता है): भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रतिवर्ष 25 जनवरी को भारत के चुनाव आयोग के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है । यह भारत सरकार द्वारा अधिक युवा मतदाताओं को राजनीतिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए स्थापित किया गया था, और पहली बार 25 जनवरी 2011 को मनाया गया था।

Image

National Voters Day 2025

National Voters Day 2025 Date, Theme, History (राष्ट्रीय मतदाता दिवस कब मनाया जाता है): दिल्ली विधानसभा चुनाव की सरगर्मी काफी तेज हो गई है। पांच फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में मतदान होगा। उससे 10 दिन पहले देशभर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। क्या आप जानते हैं कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस कब मनाया जाता है, क्यों मनाया जाता है और इसका इतिहास क्या है? आज हम आपको राष्ट्रीय मतदाता दिवस के बारे में सब कुछ बताएंगे क्योंकि ये जानकारी अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछ ली जाती है।

National Voters Day Date: राष्ट्रीय मतदाता दिवस डेट

भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रतिवर्ष 25 जनवरी को भारत के चुनाव आयोग के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है । यह भारत सरकार द्वारा अधिक युवा मतदाताओं को राजनीतिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए स्थापित किया गया था और पहली बार 25 जनवरी 2011 को मनाया गया था।

National Voters Day History: राष्ट्रीय मतदाता दिवस इतिहास

भारत निर्वाचन आयोग का गठन भारतीय संविधान के लागू होने से 1 दिन पहले 25 जनवरी 1950 को हुआ था, क्योंकि 26 जनवरी 1950 को भारत एक गणतांत्रिक देश बनने वाला था। इस दिन भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रत्येक चुनाव में भागीदारी की शपथ लेनी चाहिए, क्योंकि भारत के प्रत्येक व्यक्ति का वोट ही देश के भावी भविष्य की नींव रखता है।

National Voters Day 2025 Theme: राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2025 की थीम

राष्ट्रीय मतदाता दिवस की हर साल कोई विशेष थीम निर्धारित की जाती है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2025 की ‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’ है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस, 2024 की थीम 'वोटिंग जैसा कुछ नहीं, मैं निश्चित रूप से वोट करता हूँ' थी।

भारत में मतदाताओं की संख्या अब 99.1 करोड़

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत ने एक और रिकॉर्ड बनाया है। भारत में मतदाताओं की संख्या अब 99.1 करोड़ हो गई है, जो पिछले साल लोकसभा चुनाव के समय 96.88 करोड़ थी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस से पहले जारी एक बयान में निर्वाचन आयोग ने कहा कि मतदाता सूची युवा और लैंगिक रूप से संतुलित दिखती है, जिसमें 18-29 आयु वर्ग के 21.7 करोड़ युवा मतदाता हैं और मतदाता लैंगिक अनुपात 2024 में 948 से छह अंक बढ़कर 2025 में 954 हो गया है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article