एजुकेशन

Mumbai School Closed: बारिश का अलर्ट! आज बंद रहेंगे मुंबई के सभी स्कूल, बीएमसी का आदेश

Mumbai School Closed, School Closed In Mumbai: मुंबई में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। पिछले 24 घंटे से यहां बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिसके चलते आज यानी 26 सितंबर 2024 को सभी स्कूल कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

Image

Mumbai School Closed: भारी बारिश के चलते आज बंद रहेंगे मुंबई के सभी स्कूल

Mumbai School Closed, School Closed In Mumbai: मानसून की विदाई के साथ ही मुंबई में एक बार फिर मौसम ने करवट ले (Mumbai School Closed) लिया है। पिछले 24 घंटे से यहां बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिसके चलते बीएमसी ने आज यानी 26 सितंबर 2024 को सभी स्कूल और कॉलेज को बंद करने का निर्देश (School Closed In Mumbai) दिया है। ध्यान रहे बीएमसी का यह आदेश सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के लिए लागू होगा। मौसम विभाग ने आज मुंबई शहर और उसके पड़ोसी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

School Closed Today News: आज बंद रहेंगे स्कूल

भारी बारिश के चलते आज यानी 26 सितंबर 2024 को मुंबई शहर के सभी स्कूल और कॉलेज को बंद करने का निर्देश दिया गया है। स्थिति नियंत्रित होने पर कल स्कूल खुल सकते हैं। हालांकि इससे संबंधित अभी किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।

Mumbai Weather: यातायात सुविधाएं प्रभावित

बता दें बारिश का असर लोकल ट्रेन, बस और विमान सेवाओं पर भी देखने को मिला है। यहां रात 8 बजकर 30 मिनट पर कुर्ला स्टेशन पर ट्रैक पर पानी भरने के कारण ट्रेन की आवाजाही रोकनी पड़ी। इतना ही नहीं एयरपोर्ट के रनवे पर पानी भरे होने के कारण करीब करीब 14 उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा और इन्हें अन्य हवाई अड्डों पर उतारना पड़ा। यहां मौसम विभाग ने जरूरी होने पर ही लोगों को घर से बाहर निकलने की हिदायत दी है।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article