MSBSHSE Maharashtra SSC Result 2026 OUT: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) द्वारा 20 फरवरी से 18 मार्च तक आयोजित की गई 10वीं (SSC Exam 2026) परीक्षा रिजल्ट का इंतजार अब खत्म हो गया है। बोर्ड ने परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों का रिजल्ट आज यानी 8 मई को घोषित कर दिया है। बता दें कि बोर्ड ने रिजल्ट की घोषणा सुबह 11.30 बजे की। नतीजे घोषित होने के बाद से वेबसाइट पर परिणाम लिंक एक्टिव हो गया है। SSC कक्षा 10 के छात्र अब महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in और mahahsscboard.in से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। महाराष्ट्र SSC परिणाम 2026 देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर या सीट नंबर और अपनी मां का नाम दर्ज करना होगा।
महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2026 कैसे करें चेक (Maharashtra SSC Result 2026)
महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा रिजल्ट की घोषणा के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम का लिंक एक्टिव हो जाएगा। उसके बाद छात्र नीचे दिए गए चरणों से अपना नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं।
1. छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाए।
2. होमपेज पर दिए गए 'SSC Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब छात्र अपना रोल नंबर/सीट नंबर दर्ज करें।
4. मां का पहला नाम दर्ज करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
5. अब आपकी स्क्रीन पर आपकी मार्कशीट आ जाएगी।
6. इसे डाउनलोड कर पीडीएफ बनाएं और प्रिंटआउट भी लें।
DigiLocker से कैसे करें रिजल्ट चेक
स्टेप 1 - सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.digilocker.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 - यहां Login/Register पर वाले विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अगर छात्र पहले से यहां रजिस्टर्ड हैं, तो उन्हें सीधे लॉगइन करना है।
स्टेप 4 - Maharashtra Board SSC Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 5 - अपना रोल नंबर और अन्य लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।
स्टेप 6 - स्क्रीन पर आपकी मार्कशीट आ जाएगी। इसे डाउनलोड करें।
पास होने के लिए कितने अंक जरूरी
महाराष्ट्र 10वीं बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य है। बता दें कि कुल अंकों के साथ छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे।
