WBBSE Madhyamik Result 2026 Out: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) ने आज यानी 8 मई 2026 को कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसी के साथ कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए 9.7 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। WBBSE बोर्ड रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर 10:15 बजे जारी कर दिया गया है। छात्र WB 10th Result 2026 Link पर क्लिक कर अपने रोल नंबर के जरिए रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं।
लाखों छात्रों का रिजल्ट का इंतजार खत्म
इस साल पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की गई माध्यमिक परीक्षा में कुल 9,71,340 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें 4,26,733 लड़के, 5,44,606 लड़कियां और 1 ट्रांसजेंडर उम्मीदवार है। परीक्षाओं का आयोजन राज्य भर के 2,682 केंद्रों पर 2 फरवरी से 12 फरवरी 2026 के बीच किया गया था।
कहां देखें पश्चिम बंगाल 10वीं का रिजल्ट (WB 10th Result 2026 Website)
wbresults.nic.in
wbbse.wb.gov.in
wbbsedata.com
कैसे करें 10वीं बोर्ड परीक्षा की मार्कशीट डाउनलोड?
स्टेप 1 - छात्र आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2 - वेबसाइट पर दिए गए 'Madhyamik Exam Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अपना रोल नंबर और जन्मतिथि (DOB) दर्ज करें।
स्टेप 4 - स्क्रीन पर आपकी मार्कशीट खुल जाएगी, इसे PDF फॉर्मेट में सेव कर लें।
DigiLocker पर भी उपलब्ध है डिजिटल मार्कशीट
छात्रों आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर के माध्यम से भी डिजिटल सर्टिफिकेट और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। 'DigiLocker' ऐप पर लॉगिन करना होगा और 'West Bengal Board of Secondary Education' चुनकर अपना विवरण भरना होगा। ऐसा करने से छात्र अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
WBBSE 10th Result 2026: इस साल का प्रदर्शन और पासिंग मार्क्स
बता दें कि साल आयोजित हुई 10वीं की परीक्षा में 9,71,340 छात्रों ने हिस्सा लिया है। छात्रों को परीक्षा पास करने के लिए कुल अंकों के साथ हर विषय में कम से कम 34 प्रतिशत अंक प्राप्त करने है। पिछले साल के प्रदर्शन की बात करें तो साल 2025 में कुल 86.56% छात्र सफल हुए थे।
कंपार्टमेंट परीक्षा का नियम
यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में न्यूनतम 34% अंक हासिल नहीं कर पाया है, तो उन्हें साल बचाने के अवसर दिया जाएगा। छात्रों को बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली कंपार्टमेंट यानी सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होने होगा।
