एजुकेशन

MPSOS Admit Card 2023: जारी हुआ एमपी ओपन स्कूल 10वीं व 12वीं एडमिट कार्ड, इस लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jun 13, 2023, 01:00 PM IST

MPSOS Admit Card 2023, MP Open School 10th 12th Admit Card 2023: मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल ने 10वीं व 12वीं परीक्षा के लिए एडमिट आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

MPSOS Admit Card 2023

Photo : iStock

MPSOS Admit Card 2023, MP Open School 10th 12th Admit Card 2023: मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल (MPSOS) ने 10वीं व 12वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी इसे प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी। बता दें कि 10वीं व 12वीं के साथ ही 'रुक जाना नहीं योजना' और 'आ अब लौट चलें' परीक्षा का भी एडमिट कार्ड जारी किया गया है।

MP Open School 10th 12th Exam 2023: कब होगी 10वीं व 12वीं परीक्षा

एमपी ओपन स्कूल 10वीं परीक्षा का आयोजन 15 जून से 27 जून तक किया जाएगा। वहीं 12वीं की परीक्षा 15 जून से 4 जुलाई तक होगी। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। स्टूडेंट्स वेबसाइट से इन स्टेप्स के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download MPSOS 10th 12th Admit Card 2023

  • आधिकारिक वेबासइट mpsos.nic.in पर जाएं।
  • फिर 10वीं व 12वीं एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
MP Open School Exam 2023: साल में दो बार होगी परीक्षा

एमपी एसओएस परीक्षा का आयोजन साल में दो बार यानी जून और दिसंबर में किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article