एजुकेशन

MPSC Rajyaseva Admit Card 2024: जारी हुए एमपीएससी राज्यसेवा परीक्षा के एडमिट कार्ड, जानें कब से शुरू होंगे एग्जाम

MPSC Admit Card 2024 Download Link: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने महाराष्ट्र राजपत्रित सिविल सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार यहां दिए डायरेक्ट लिंक से प्रवेश पत्र चेक व डाउनलोड करें।

Image

राजपत्रित सिविल सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड

MPSC Admit Card 2024 Download Link: महाराष्ट्र राजपत्रित सिविल सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए प्रवेश पत्र mpsc.gov.in / mpsconline.gov.in पर जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा के लिए इंतजार कर रहे थे, वे यहां से महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) द्वारा जारी एडमिट कार्ड को जारी कर सकते हैंं। परीक्षा का आयोजन इसी माह किया जाएगा, इच्छुक उम्मीदवार यहां से एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक के अलावा परीक्षा तिथि भी चेक कर सकते हैं।

महाराष्ट्र राजपत्रित सिविल सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2024 तिथि

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) इस परीक्षा का आयोजन 21 जुलाई को करेगा। वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने MPSC भर्ती परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे अपना एडमिट कार्ड निम्नलिखित स्टेप्स से चेक कर सकते हैं।

MPSC Admit Card 2024 How to Download, प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें?

  • MPSC Admit Card 2024 Official Website mpsconline.gov.in पर जाएं।
  • MPSC Admit Card 2024 Link पर जाएं।
  • MPSC Admit Card 2024 Login करें।
  • MPSC Admit Card 2024 Download Link पर जाएं।
  • MPSC Admit Card 2024 Download करें।

कैसे होगा चयन? कितने पदों पर होगी नियुक्ति

उम्मीदवारों को भर्ती की सभी चयन प्रक्रिया यानी प्रारंभिक, मुख्य और फिर इंटरव्यू में सफल होना होगा। इस परीक्षा के माध्यम से 274 पदों को भरा जाएगा। ध्यान रहे, परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन किया जाएगा। आवेदकों को परीक्षा केंद्र पर MPSC प्रीलिम्स हॉल टिकट 2024 अनिवार्य रूप से लाना होगा।

हॉल पास में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा स्थान और समय जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है। उम्मीदवारों को हॉल टिकट के बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। MPSC राज्यसेवा परीक्षा 2024 के लिए आवेदन की अवधि 5 जनवरी, 2024 को शुरू हुई और 24 जनवरी, 2024 को बंद हो गई।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article