UGC NET Exam 2026 Date And Time, Guidelines: यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कल यानी 22 जून से यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन-नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC NET) जून 2026 परीक्षा आयोजित करने जा रही है। यह परीक्षा देश भर में कुल 87 विषयों के लिए कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। बता दें यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों और भारत की विभिन्न यूनिवर्सिटीज़ में PhD में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि जिन उम्मीदवारों ने एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनोड कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप को फॉलो करें।
UGC NET Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले UGC NET की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर
UGC NET Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें। - यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- एडमिट कार्ड आपके डेक्सटॉप पर आ जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
UGC NET Admit Card: एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी को पढ़ें
एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी जैसे परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, रिपोर्टिंग का समय और परीक्षा केंद्र को एक बार फिर से जांच लें। इसके अलावा, एजेंसी उम्मीदवारों को यह भी सलाह देती है कि वे परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों को अच्छी तरह पढ़ लें।
UGC NET Exam 2026: एग्जाम सेंटर पर भूलकर न ले जाएं ये चीजें
उम्मीदवारों परीक्षा केंद्र पर नीचे दी गई चीजें नहीं ले जानी चाहिए, क्योंकि ऐसा करने पर उन्हें एग्जाम हॉल से बाहर निकाला जा सकता है।
- मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच और ब्लूटूथ डिवाइस
- कैलकुलेटर, ईयरफ़ोन और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट
- लिखे हुए नोट्स, किताबें या प्रिंटेड सामग्री
- बैग, पर्स और वॉलेट
- कोई भी कम्युनिकेशन डिवाइस या स्टोरेज मीडिया
UGC NET Exam 2026: 3 घंटे की होगी परीक्षा
यूजीसी नेट की परीक्षा 3 घंटे तक होगी। यह परीक्षा कुल 300 मार्क्स की होगी और इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं होगा। परीक्षा में दो पेपर होंगे, पेपर I में टीचिंग और रिसर्च एप्टीट्यूड की जांच की जाएगी, जबकि पेपर 2 कैंडिडेट के चुने हुए विषय पर आधारित होगा।
