एजुकेशन

MPPSC PCS Prelims Score Card 2022: जारी हुआ एमपी पीसीएस प्रीलिम्स स्कोर कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड

MPPSC PCS Prelims Score Card 2022, Sarkari Result 2023: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा का स्कोर कार्ड और ओएमआर शीट आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

MPPSC PCS Prelims Score Card 2022

Photo : iStock

MPPSC PCS Prelims Score Card 2022, Sarkari Result 2023: एमपीपीएससी परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा (MPPSC PCS Prelims Exam 2022) का स्कोर कार्ड और ओएमआर शीट जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एमपी पीसीएस प्रीलिम्स स्कोर कार्ड 2022 (MPPSC PCS Prelims Score Card 2022 Link) प्राप्त कर सकते हैं।

MPPSC PCS Prelims Result 2022: कब जारी हुआ रिजल्ट

आयोग की ओर से पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 21 मई को किया गया था। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2.15 बजे से 4.15 बजे तक राज्य के 52 जिला मुख्यालयों पर हुई थी। वहीं, इस परीक्षा के नतीजे 12 जुलाई को घोषित कर दिए गए थे। इस परीक्षा में सफल 13601 अभ्यर्थियों को अब मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा।

How to download MPPSC PCS Prelims Score Card 2022

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • फिर Download Score Card and OMR Sheet - State Service and State Forest Service Exam 2022 पर क्लिक करें।
  • अब रोल नंबर और जन्मतिथि के जरिए लॉगिन करें।
  • अब अभ्यर्थी पीसीएस प्रीलिम्स स्कोर कार्ड चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

MPPSC PCS Prelims Score Card 2022 Released! Direct Link Here

MPPSC PCS Exam 2022: कितने पदों पर होगी भर्ती

एमपी पीसीएस परीक्षा के माध्यम से राज्य सेवा और वन सेवा के तहत कुल 457 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसक लिए 10 जनवरी से 16 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article