एजुकेशन

MPPSC Admit Card 2026: एमपी पीसीएस प्रीलिम्स एडमिट कार्ड हुए जारी, mppsc.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड

MP पीसीएस परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए आयोग ने आज 16 अप्रैल को आधिकारिक रूप से एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

MPPSC PCS Prelims Admit Card

MPPSC PCS Prelims Admit Card : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। पीसीएस परीक्षा (MPPSC) की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए आयोग ने आज 16 अप्रैल को आधिकारिक रूप से एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

कितने पदों को भरा जाएगा ?

बताते चलें कि इस साल मध्य प्रदेश सरकार अलग-अलग पदों पर 155 पदों को भरने जा रही है। इसीलिये ये परीक्षा भी आयोजित की जा रही है। एडमिट कार्ड जारी होने के साथ ही अभ्यर्थियों ने अपनी तैयारी भी तेज कर दी है क्योंकि एग्जाम के लिए सिर्फ 10 दिन ही बाकी बचे हैं। (pcs admit card)

MPPSC pcs admit card कैसे करें डाउनलोड ?

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: mppsc.mp.gov.in या mppsc.nic.in पर जाएं।
  • एडमिट कार्ड सेक्शन पर जाएं: होमपेज पर 'Admit Card' लेबल वाला लिंक ढूंढें।
  • PCS एडमिट कार्ड ढूंढें: 'State Service Exam' या 'PCS' Exam 2026/2025 के लिए लिंक ढूंढें।
  • डीटेल्स दर्ज करें: अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि डालें।
  • Captcha डालें: स्क्रीन पर दिखाई देने वाला captcha कोड भरें।
  • डाउनलोड करें: अपना एडमिट कार्ड देखने और डाउनलोड करने के लिए 'Submit' पर क्लिक करें।

दो शिफ्टों में होगा एग्जाम

राज्य सेवा और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल 2026 यानी रविवार के दिन राज्य के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। साथ ही एग्जाम दो शिफ्टों में होगा।

अभ्यर्थी इस बात पर दें ध्यान

अभ्यर्थी ध्यान दें कि जब भी एग्जाम सेंटर जाएं तो अपने एडमिट कार्ड की कॉपी और एक वैलिड ओरिडनल पहचान पत्र जरूर अपने साथ लेकर जाएं ताकि आपका वेरिफिकेशन सही तरीके से हो सके। बिना एडमिट कार्ड व पहचान पत्र के आपको एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article