MPPSC 2025 Result Out: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 के नतीजे घोषित कर दिए। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट से MPPSC 2024 की मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इस सूची में टॉप 13 में 5 महिलाएं शामिल हैं। साथ ही इस बार MPPSC परीक्षा में डिप्टी कलेक्टर पद पर देवांशु शिवहरे 953 अंकों के साथ टॉप पर रहे हैं।

MPPSC Final Result 2024 (mppsc.mp.gov.in)
टॉपर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर सागर जिले के ऋषभ अवस्थी रहे जिन्हें कुल 945 अंक मिले। वहीं तीसरे नंबर पर 942 अंकों के साथ अंकित ने जगह बनाई। चौथे नंबर पर 913 नंबर्स के साथ शुभम रहे। वहीं पाँचवे नंबर पर हर्षिता दवे ने अपनी जगह बनाई। हर्षिता महिलाओं में टॉपर बनी हैं। हर्षिता दवे ने 893.75 अंकों के साथ महिलाओं में टॉप किया है।
य़हां चेक करें MPPSC फाइनल रिजल्ट का पीडीएफ...
हर्षिता पर जताया गर्व
मध्यप्रदेश सरकार में जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट ने भी हर्षिता की तस्वीर अपने एक्स पर शेयर करते हुए लिखा- 'मध्यप्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित चयन परीक्षा में मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे जी की सुपुत्री हर्षिता दवे ने पूरे प्रदेश में महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर इंदौर को गौरवान्वित किया है। एक लोकसेवक के रूप में हर्षिता पूरी लगन और समर्पण के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए आप मध्यप्रदेश के विकास में अग्रणी भूमिका निभाएंगी, ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है। बेटी को उज्जवल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।'
87 पदों की ही सूची हुई जारी
बताते चलें कि राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 21 से लेकर 26 अक्टूबर तक चली थी। कुल 110 पदों के लिए हुए इस पेपर में तीन हजार से भी ज्यादा उम्मीदवार बैठे थे।आयोग ने अभी 87 प्रतिशत पदों पर सूची जारी की है। फिलहाल 13 प्रतिशत पदों को होल्ड पर रखा गया है। कुल 110 पदों पर भर्ती होनी थी मगर फिलहाल 96 पदों पर ही चयनित उम्मीदवारों की सुची जारी की गई है।
