MPBSE MP Board 10th 12th Result 2023 Declared at mpbse.nic.in, mpresults.nic.in: खत्म हुआ इंतजार...मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल आज यानी 25 मई को कक्षा 10वीं व 12वीं का रिजल्ट जारी करने दिया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in, mpbse.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है। छात्र यहां अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने किया है। प्रेस कांफ्रेंस की समाप्ति के साथ रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर गया है।
इस बार एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षाएं मार्च से अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। 10वीं की परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च तक निर्धारित थी। जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 2 मार्च से शुरू होकर 1 अप्रैल 2023 को समाप्त हुई थी। इसके लिए कुल 18 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया है।
- mpresults.nic.in, mpbse.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर MP Board 10t Result 2023,
MP Board 12th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें। - यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव करें।
