MP SET 2025 Notification Out: एमपी एसईटी परीक्षा का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (MP SET 2025 Notification) खबर है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य पात्रता परीक्षा (SET) का नोटिफिकेशन जारी कर (MP SET Notification) दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mp.gov.in पर जाकर अपने परीक्षा का शेड्यूल चेक कर सकते हैं। आयोग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक परीक्षा अगले वर्ष यानी 2026 में आयोजित (MP SET Exam Date 2025) की जाएगी। यह परीक्षा राज्य के कॉलेज व विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए आयोजित की (MP SET Exam Date) जाती है।
बता दें मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य पात्रता परीक्षा 31 विषयों के लिए होगी और सिलेबस यूजीसी नेट और यूजीसी सीएसआईआर नेट के आधार पर रहेगा। परीक्षा में नीचे दिए यह 31 विषय शामिल होंगे।

MP SET 2025 Notification (1)
MP SET Exam 2025: परीक्षा में ये विषय शामिल
- रसायन विज्ञान
- वाणिज्य
- संगणक विज्ञान एवं अनुप्रयोग
- अपराधशास्त्र
- रक्षा और रणनीतिक अध्ययन
- पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर और ग्रह विज्ञान
- अर्थशास्त्र
- अंग्रेजी
- भूगोल
- हिन्दी
- इतिहास
- गृह विज्ञान
- विधि
- पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान
- जीव विज्ञान
- प्रबंधन
- गणितीय विज्ञान
- नृत्य
- दर्शनशास्त्र
- शारीरिक शिक्षा
- भौतिक विज्ञान
- राजनीति विज्ञान
- मनोविज्ञान
- मराठी
- संगीत
- संस्कृत
- समाजशास्त्र
- परम्परागत संस्कृत विषय (ज्योतिष, प्राच्य, साहित्य, व्याकरण, धर्मशास्त्र)
- उर्दू
- चित्रकला
- योग
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 560 से अधिक सरकारी कॉलेजों में सहायक प्राध्यापकों के पद रिक्त हैं। जिसमें साढ़े तीन हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
