एजुकेशन

MP Police Constable Result 2023: जारी होने जा रहा एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट, esb.mponline.gov.in पर रखें नजर

MP Police Constable Result 2023, Sarkari Result 2023: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल द्वारा कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट esb.mponline.gov.in पर जल्द ही जारी किया जाएगा। इस परीक्षा का आयोजन अगस्त और सितंबर में किया गया था।

Image

MP Police Constable Result 2023

Photo : iStock

MP Police Constable Result 2023, Sarkari Result 2023: एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MPESB) द्वारा कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी कर दिया जाएगा। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mponline.gov.in पर अपना रिजल्ट (MP Police Constable Result 2023) चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2023 डाउनलोड कर सकेंगे।

MP Police Constable Result 2023 Date: कांस्टेबल रिजल्ट का इंतजार

एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 12 अगस्त से 12 सितंबर तक किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक हुई थी। इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2023 के साथ ही कट ऑफ मार्क्स भी जारी किया जा सकता है।

MP Police Constable Result 2023: कब तक आएगा रिजल्ट

एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांस्टेबल रिजल्ट अक्टूबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

How to Download MP Police Constable Result 2023

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

MP Police Constable Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी होने के बाद कुल पदों के मुकाबले 07 गुना अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 7090 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 26 जून से 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article