एजुकेशन

MP Board Supplementary Exam 2023: जारी हुई एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम डेट, जानें कब होगी परीक्षा

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated May 27, 2023, 03:17 PM IST

MP Board Supplementary Exam 2023, MP Board 10th 12th Exam Date Sheet 2023: एमपी बोर्ड परीक्षा मेंं शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (MPBSE) ने 10वीं व 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा की डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट जारी कर दी है।

Image

MP Board Supplementary Exam 2023

Photo : iStock

MP Board Supplementary Exam 2023, MP Board 10th 12th Supplementary Exam Date Sheet 2023: एमपी बोर्ड परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (MPBSE) ने 10वीं व 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीख जारी कर दी गई है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in परएमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री एग्जाम डेटशीट 2023 चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई लिंक से भी पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

MPBSE MP Board Exam 2023: कब हुई एमपी बोर्ड परीक्षा

एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 1 मार्च से 27 मार्च तक किया गया। वहीं, 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 1 अप्रैल 2023 तक हुई थी। बोर्ड की ओर से दोनो कक्षाओं का रिजल्ट एक साथ 25 मई को दोपहर 12.30 बजे जारी कर दिया गया था। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की थी।

MP Board 10th 12th Exam 2023: कब होगी सप्लीमेंट्री परीक्षा

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, एमपी बोर्ड 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 18 जुलाई से 27 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। जबकि, 12वीं की परीक्षा 17 जुलाई को होगी। इसका आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक शिफ्ट में किया जाएगा। इसके लिए बोर्ड अलग से एडमिट कार्ड जारी करेगा।

How to download MPBSE MP Board 10th 12th

  • एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 'वर्ष 2023 की हायर सेकण्‍डरी/हाईस्‍कूल पूरक परीक्षा एवं हायर सेकण्‍डरी व्‍यावसायिक पाठ्यक्रम(द्वितीय अवसर) परीक्षा के आयोजन के संबंध में' के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • स्टूडेंट्स इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
MP Board 10th 12th Supplementary Exam Date Sheet 2023: Direct Link

MPBSE MP Board Exam 2023: इसके बाद हो जाएंगे फेल

एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। हालांकि, दो से अधिक विषयों में इससे कम नंबर मिलने पर सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। ध्यार रहे कि इस एग्जाम में भी पासिंग मार्क्स न मिलने पर फेल घोषित किया जाएगा।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article