एजुकेशन

12वीं टॉपर्स को सम्मान, 75% अंक लाने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए मिलेंगे 25 हजार

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jul 19, 2023, 12:45 PM IST

Mp Board Exam Class 12th Topper: मध्य प्रदेश बोर्ड 2023 कक्षा 12वीं की परीक्षा में जिन विद्यार्थियों ने 75% अंक या इससे ज्यादा अंक अर्जित किए थे, उन्हें राज्य सरकार कल यानी 20 जुलाई को सम्मानित करेगी।

Image

MP Board Toppers: लैपटॉप के लिए मिलेंगे 25 हजार

Mp Board Exam Class 12th Topper: मध्य प्रदेश बोर्ड 2023 कक्षा 12वीं टॉपर के लिए बड़ी खुशखबरी है। इस साल आयोजित हुई बोर्ड परीक्षा में जिन विद्यार्थियों ने 75% अंक या इससे ज्यादा अंक अर्जित किए थे, उन्हें राज्य सरकार कल यानी 20 जुलाई को सम्मानित करेगी। इस दौरान छात्रों को लैपटॉप के लिए 25000 रुपये देगी।

प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन समारोह

छात्रों को सम्मान करने के लिए 'प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन समारोह' का आयोजन किया जाएगा, यहां बारी बारी से बच्चों को प्राइज मनी दी जाएगी। बता दें, यह जानकारी आज 19 जुलाई को School Education Department, MP द्वारा आधिकारिक सोशल मीडिया पर दी गई।

कहां होगा यह समारोह

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, 20 जुलाई को राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन समारोह में लैपटॉप खरीदने के लिए विद्यार्थियों के बैंक खाते में 25000 रुपये ट्रांसफर करेंगे।

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा सत्र 2022 2023 कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत अथवा इससे ज्यादा अंक लाने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप क्रय करने के लिए यह रकम दी जाएगी।

आयुक्त लोक शिक्षक अनुभा श्रीवास्तव के अनुसार, प्रदेश भी में 78641 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत या इससे ज्यादा अंक अर्जित किए हैं।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article