एजुकेशन

MP Board 5th result 2024 Check Online: मध्य प्रदेश कक्षा 5वीं का​ रिजल्ट इन वेबसाइट पर जारी, rskmp.in व vimarsh.mp.gov.in पर देखने के आसान स्टेप्स

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Apr 23, 2024, 01:00 PM IST

Rajya shiksha kendra 5th Class Result 2024: एमपीबीएसई यानी मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज दिन में ठीक 11:30 बजे एमपी बोर्ड 5वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र या अभिभाव​​क इन रिजल्ट को rskmp.in, vimarsh.mp.gov.in या mpbse.nic.in पर से देख सकते हैं। यहां हम आपको कक्षा 5 के नतीजे ऑनलाइन देखने के बारे में बता रहे हैं।

Image

मध्य प्रदेश 5वीं कक्षा का रिजल्ट 2024

Rajya Shiksha Kendra 5th Class Result: राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश ने आज 23 अप्रैल, 2024 को एमपी बोर्ड 5वीं परिणाम 2024 घोषित कर दिया है। आरएसकेएमपी कक्षा 5, 8 के परिणाम आज सुबह 11.30 बजे घोषित किए गए। कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं के नतीजे देखने का सीधा लिंक दोपहर के बाद 12.30 बजे सक्रिय कर दिया गया, इच्छुक छात्र या अभिभावहक इन रिजल्ट्स को rskmp.in, vimarsh.mp.gov.in या mpbse.nic.in से देख सकेंगें। इन ईजी स्टेप्स की मदद से आप एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं के बोर्ड के नतीजे जल्दी से चेक कर सकते हैं।

MP BOARD Result Direct Link - MP Board 8th Result 2024 Link Download Pdf

Mp Board Result 2024 Class 5th Download Link Active हो गया है। इच्छुक छात्र रोल नंबर, आवेदन संख्या (MP Board 5th Result 2024 Roll Number) का उपयोग रिजल्ट को देख सकते हैं।

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 कैसे करें चेक, MP Board 5th Result 2024 How to Check

मध्य प्रदेश बोर्ड 5वीं कक्षा का परिणाम देखने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

  • MP Board 5th Result 2024 देखने के लिए vimarsh.mp.gov.in या rskmp.in पर जाएं।
  • होमपेज पर MP Board 5th Result 2024 Link पर क्लिक करें।
  • MPBSE 5th Result 2024 देखने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  • इसे चेक व डाउनलोड करें, और एक प्रिंट आउट ले लें।

मध्य प्रदेश 5वीं 8वीं बोर्ड परीक्षा 2024 की बात करें, तो करीब 24 लाख छात्रों ने इस साल परीक्षा दी थी। इस लेख में हम कक्षा 5वीं की बात कर रहे हैं, बता दें, कक्षा 5वीं में 12 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। ध्यान रहे, timesnowhindi.com/education पर भी MP Board 5th Result 2024 Check Online देखा जा सकेगा।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article