एजुकेशन

MP Board 5th, 8th Result 2024: जारी होने जा रहा एमपी बोर्ड 5वीं व 8वीं रिजल्ट, यह रहा डाउनलोड करने का तरीका

MP Board 5th 8th Result 2024 Date Kab Aayega: एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं परीक्षा 6 मार्च से 13 मार्च और 8वीं परीक्षा 6 मार्च से 14 मार्च तक आयोजित की गई थी। यह परीक्षा राज्य के विभिन्न केंद्रों पर एक शिफ्ट में हुई थी।

Image

MP Board 5th, 8th Result 2024

MP Board 5th 8th Result 2024 Date Kab Aayega: एमपी बोर्ड एग्जाम में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की ओर से कक्षा 5वीं व 8वीं एग्जाम का रिजल्ट (MPBSE 5th 8th Result 2024) बहुत जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने एमपी बोर्ड 5वीं व 8वीं परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एमपी बोर्ड 5वीं व 8वीं रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

MPBSE MP Board 5th 8th Result 2024: मार्च में हुई थी परीक्षा

एमपी बोर्ड की ओर से कक्षा 5वीं परीक्षा का आयोजन 6 मार्च से 13 मार्च तक किया गया। वहीं, 8वीं की परीक्षा 6 मार्च से 14 मार्च तक हुई। यह परीक्षा राज्य के 12 हजार केंद्रों पर सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की गई। अब स्टूडेंट्स बेसब्री से एमपी बोर्ड 5वीं व 8वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

MP Board 5th 8th Result 2024 Date: अप्रैल में जारी होगा रिजल्ट

एमपी बोर्ड ने 5वीं व 8वीं रिजल्ट की सटीक तारीख का ऐलान फिलहाल नहीं किया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट की घोषणा अप्रैल के दूसरे सप्ताह में किए जाने की संभावना है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। जिसके बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download MP Board 5th 8th Result 2024

  • एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबासइट mpbse.nic.in पर जाएं।
  • फिर एमपी बोर्ड 5वीं व 8वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंटस एमपी बोर्ड रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

MP Board 5th 8th Result 2024: लाखों स्टूडेंट्स ने दी परीक्षा

बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस साल एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं परीक्षा में प्रदेश के कुल 25.50 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article