एजुकेशन

MP Board 12th Second Exam Result 2026: आज शाम इतने बजे जारी होगा एमपी बोर्ड द्वितीय परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

MP Board 12th Second Exam Result 2026 Date And Time: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश आज यानी 12 जून 2026 को शाम 4 बजे कक्षा 12वीं द्वितीय परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। यहां आप एमपी बोर्ड 12वीं द्वितीय परीक्षा का रिजल्ट 2026, एमपी बोर्ड 12वीं द्वितीय परीक्षा का रिजल्ट, एमपी बोर्ड 12वीं सेकेंड परीक्षा का रिजल्ट 2026, एमपी बोर्ड 12वीं सेकेंड परीक्षा का रिजल्ट

Image

MP Board 12th Second Exam Result 2026 Declared: यहां देखें एमपी बोर्ड 12वीं द्वितीय परीक्षा का रिजल्ट

MP Board 12th Second Exam Result 2026 Date And Time: एमपी बोर्ड द्वितीय परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बड़ी (MP Board 12th Second Exam Result 2026) खबर है। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश आज यानी 12 जून 2026 शुक्रवार को शाम 4 बजे कक्षा 12वीं के द्वितीय परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा (MP Board 12th Second Exam Result) रहा है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।

MP Board 12th Second Exam Result 2026: कब हुई थी परीक्षा

बता दें एमपी बोर्ड 12वीं द्वितीय परीक्षा 7 मई से 25 मई 2026 के बीच आयोजित की गई थी। यहां कुल करीब 1 लाख 47 हजार छात्र शामिल हुए थे। वहीं अब रिजल्ट जारी होने जा रहा है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

MP Board 12th Second Exam Result 2026: ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट

  • सबसे पहले mpbse.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर MPBSE MP Board 12th Second Exam Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना Roll Number व Date Of Birth दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

MP Board 12th Result 2026: कब जारी हुआ था रिजल्ट

इस साल एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल को जारी किया गया था। परीक्षा के लिए 6 लाख 89 हजार 746 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। यहां पासिंग पर्सेंटेज 76.01 फीसदी यानी कुल 4 लाख 66 हजार छात्र सफल हुए थे।

MP Board 12th Second Exam Result: पास होने के लिए इतने मार्क्स जरूरी

एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं द्वितीय परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए। वहीं यदि किसी छात्र के एक या दो विषय में न्यूनतम से कम मार्क्स आते हैं तो स्टूडेंट्स की कंपार्टमेंट मानी जाएगी। जबकि दो से ज्यादा विषयों में 33 नंबर से कम आने पर छात्र फेल माना जाएंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article