एजुकेशन

MP Board 10th 12th Result 2024 Date: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट आज होगा जारी, नोट कर लें टाइम

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 24, 2024, 09:17 AM IST

MP Board 10th 12th Result 2024 Kab Aayega (एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कब आएगा) Check Online at mpbse.nic.in, mpresults.nic.in: एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 24 अप्रैल को शाम 4 बजे जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स यहां दिए गए आसान स्टेप्स में mpbse.nic.in और mpresults.nic.in से एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

MP Board 10th 12th Result 2024

MP Board 10th 12th Result 2024 Kab Aayega (एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कब आएगा) Check Online at mpbse.nic.in, mpresults.nic.in: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा में शामिल लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म होने जा रहा है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) की ओर से 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट (MP Board 10th 12th Result 2024) आज यानी 24 अप्रैल को शाम 4 बजे जारी कर दिया जाएगा। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे। वहीं, एसएमएस पर रिजल्ट (MP Board 10th 12th Result 2024 via SMS) चेक करने के लिए आपको MPBSE10 (स्पेस) Roll Number या MPBSE12 (स्पेस) Roll Number टाइप करके 56263 पर भेजना होगा।

MP Board 10th 12th Result 2024 Roll Number: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट आज

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज शाम 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस (MP Board 10th 12th Result 2024 Date) में जारी कर दिया जाएगा। एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट 2024 के साथ ही टॉपर्स लिस्ट, पास प्रतिशत, कंपार्टमेंट एग्जाम और स्क्रूटनी से जुड़ी जानकारी भी साझा की जाएगी।

MP Board 10th 12th Result 2024 Link: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक

बीते साल मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (MPBSE) की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 25 मई को जारी किया गया था। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने दोपहर 12:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की थी। वहीं, इस साल रिजल्ट लोकसभा चुनाव की वजह से अप्रैल में ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट जारी होते ही सबसे पहले डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करवा दी जाएगी।

How to check MP Board 10th 12th Result 2024: एमपी बोर्ड रिजल्ट कैसे देखें?

  • एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
  • फिर 10वीं व 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

MP Board Result 2024 Class 10th 12th: कितना होगा पासिंग मार्क्स

मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 5 फरवरी से 28 फरवरी तक किया गया था। वहीं, 12वीं की परीक्षा 6 फरवरी से 5 मार्च तक 7501 केंद्रों पर हुई थी। इस साल एमपी बोर्ड परीक्षा में लगभग 20 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article