एजुकेशन

MP Board 10th, 12th Result 2023: 25 मई से पहले आएगा एमपी बोर्ड के 10वीं, 12वीं का रिजल्ट, mpresults.nic.in पर जारी होगा परिणाम

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated May 22, 2023, 04:27 PM IST

MP Board 10th, 12th Result 2023: 10वीं 12वीं का रिजल्ट 2023 जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in, mpbse.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 10वीं और 12वीं के नतीजे 25 मई से पहले घोषित किए जाएंगे।

Image

MP Board 10th 12th Result 2023: 25 मई से पहले आएगा एमपी बोर्ड का रिजल्ट।

MP Board 10th, 12th Result 2023: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा, MPBSE जल्द ही कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम (MP Board 10th 12th Result) जारी करने की सही तारीख और समय की घोषणा करेगा। छात्र एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट 2023 (MP Board 10th 12th Result 2023) जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in, mpbse.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 10वीं और 12वीं के नतीजे 25 मई से पहले घोषित किए जाएंगे। हालांकि बोर्ड की ओर से परिणाम (MP Board Result 2023) जारी करने की आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा की जा रही है। छात्रों को लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखने की सलाह दी जाती है।

इस साल एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2023 के लिए करीब 19 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 5 अप्रैल तक और 10वीं की परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च के बीच हुई थी। एक बार रिजल्ट घोषित होने के बाद, छात्र लॉगिन पेज पर अपना रोल नंबर, जन्म तिथि आदि डिटेल दर्ज करके एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं परिणाम 2023 डाउनलोड कर सकेंगे।

छात्र ऐसे चेक कर पाएंगे अपना रिजल्ट:-

  • आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
  • मध्य प्रदेश बोर्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी पर्सनल डिटेल्स भरें।
  • आपका MP Board 10th, 12th Result 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • चेक कर इसे सेव करें।

पिछले साल एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा 29 अप्रैल को दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की गई थी। उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी 10वीं, 12वीं के नतीजे एक साथ घोषित किए जाएंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट को लेकर ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट को करीब से देखें।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article