एजुकेशन

Mother's Day 2024 Special: मातृत्व और देशसेवा एक साथ, वो IAS मां जिसने 22 दिन के बच्चे को गोद में लेकर ज्वाइन की ड्यूटी

Mother's Day 2024 Special Story: इस 12 मई 2024 को Mother's Day 2024 के तौर पर मनाया जा रहा है। मांओं को समर्पित इस अवसर पर IAS सृजना गुम्माला के बारे में सबको जानना चाहिए। मातृत्व और देशसेवा का एक शानदार उदाहरण देने वाली इस महिला IAS अधिकारी की चर्चा हर तरफ होती है। आइए IAS Srijana Gummalla के संघर्ष पर एक नजर डालते हैं।

Image

IAS सृजना गुम्माला की कहानी

Photo : Times Now Digital

Mother's Day 2024 Special Story: साल 2020 और 2021 को दशकों तक कोई भूल नहीं सकता है। एक ओर कोरोना वायरस के चलते घरों में बंद लोग, तो दूसरी ओर अपनी जिंदगी दांव पर लगाकर ड्यूटी करने वाले डॉक्टर, पुलिसकर्मी और प्रशासनिक अधिकारी। इन्हीं में एक नाम है IAS ऑफिसर सृजना गुम्माला का। इस 12 मई 2024 को Mother's Day 2024 के तौर पर मनाया जा रहा है। मांओं को समर्पित इस अवसर पर IAS सृजना गुम्माला के बारे में सबको जानना चाहिए। इस महिला अधिकारी ने कोरोना काल में मातृत्व और देशसेवा का एक शानदार उदाहरण दिया था। कोरोना काल में हर तरफ चर्चा में रहने वाली IAS Srijana Gummalla के संघर्ष पर एक नजर डालते हैं।

कौन हैं IAS Srijana Gummalla?

IAS सृजना गुम्माला साल 2013 बैच की आईएएस ऑफिसर हैं। सृजना मूलरूप से हैदराबाद की रहने वाली हैं। शुरू से पढ़ाई में तेज सृजना की स्कूलिंग उनके होमटाउन से हुई है। स्कूलिंग के बाद उन्होंने उस्मानिया यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया। उन्होंने यहां से बीए की डिग्री हासिल की। इसके बाद हैदराबाद यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया और राजनीति विज्ञान में उन्होंने मास्टर्स की डिग्री ली।

Srijana Gummalla With Husband.

IAS सृजना गुम्माला अपने पति और बच्चे के साथ

सृजना गुम्माला ने स्वीडन की Uppsala University से गोल्ड मेडल हासिल की है। साल 2007 में उन्होंने एसवी यूविवर्सिटी तिरुपति में पीएचडी रिसर्चर के तौर पर दाखिला लिया। इस दौरान ही उनका मन सिविल सर्विस में जाने का हुआ। सृजना PhD के पढ़ाई के साथ यूपीएससी की तैयारी में लग गईं। बता दें कि सृजना के पिता भी एस आईएएस अधिकारी रहे हैं।

UPSC 2013 में शानदार रैंक

यूपीएससी सिविल सर्विस 2013 की परीक्षा में सृजना को सफलता हासिल हुई। इस परीक्षा में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 44 हासिल की। उनका चयन IAS कैडर के लिए हुआ। सृजना गुम्माला को विशाखापट्टनम में नगर आयुक्त का पोस्ट मिला।

कोराना काल में ड्यूटी

सृजना के काम की हर तारीफ उस वक्त सबसे ज्यादा हुई जब वो कोरोना काल में ड्यूटी करने आईं। कोरोना काल की शुरुआत में ही उन्होंने बच्चे को जन्म दिया था। देश भर में हर तरफ लॉकडाउन और जनता कर्फ्यू में प्रशासनिक अधिकारियों पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई। ऐसे में नवजात शिशु को छोड़कर सृजना काम पर नहीं लौट सकती थीं।
IAS Officer Srijana.

बच्चे को गोद में लेकर ड्यूटी करतीं IAS सृजना

सृजना गुम्माला के पति रवितेजा पादिरी पेशे से एक वकील हैं। नवजात बच्चे को कहीं छोड़कर ड्यूटी करना सृजना के लिए मुश्किल था। ऐसे में महज 22 दिन के छोटे बच्चे को लेकर सृजना ऑफिस आ गईं और ड्यूटी ज्वाइन किया। ऑफिस में गोद में बच्चे को लेकर सृजना ने ड्यूटी पूरी की। उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। हर तरफ उनकी बहादूरी और मातृत्व की चर्चाएं होती हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article