एजुकेशन

HSSC TGT Recruitment 2023: शिक्षक पदों की 7400 से ज्यादा वैकेंसी, hssc.gov.in पर करें ऑनलाइन आवेदन

  • Written by: प्रभाष रावत
  • Updated Feb 22, 2023, 03:55 PM IST

HSSC TGT Recruitment 2023: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर 7400 से ज्यादा प्रशिक्षित ग्रेजुएट शिक्षक (TGT) पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इनके लिए उम्मीदवार पीडीएफ जानकारी को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं और आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in को भी चेक कर सकते हैं।

Image

HSSC TGT भर्ती 2023

HSSC TGT Bharti 2023: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर 7400 से ज्यादा प्रशिक्षित ग्रेजुएट शिक्षक (TGT) पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। सरकारी शिक्षक बनने के लिए निश्चित शैक्षिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार इस अवसर इस सुनहरे मौके का लाभ उठा सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 मार्च 2023 तक या उससे पहले इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 फरवरी 2023 से शुरू होने वाली है।

HSSC TGT भर्ती 2023 के लिए नोटिफिकेशन विवरण:

विज्ञापन संख्या 2/2023 टीजीटी (आरओएच और मेवात संवर्ग)

HSSC TGT भर्ती 2023 के लिए जरूरी डेट्स:

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक डेट: 23.02.2023

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम डेट: 15.03.2023

शुल्क जमा करने की लास्ट डेट: 20.03.2023

एचएसएससी टीजीटी भर्ती 2023 के लिए वैकेंसी विवरण:

कुल पद: 7471

एचएसएससी टीजीटी भर्ती 2023 के लिए पात्रता मानदंड: शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा/डी.एल.एड/बी.एड।

मैट्रिक या उच्चतर में एक विषय के रूप में हिंदी / संस्कृत होना चाहिए।

बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा, भिवानी की ओर से आयोजित आवेदित पद के लिए संबंधित विषय की हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटीईटी) / स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) पास होने का प्रमाण पत्र।

आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए प्रत्येक पद के साथ दी गई आवश्यक योग्यता (E.Q.) होनी चाहिए।

आपको इस संबंध में विवरण के लिए नोटिफिकेशन लिंक चेक करने की सलाह दी जाती है।

एचएसएससी टीजीटी भर्ती 2023 आयु सीमा: इन पदों के लिए 18 से 42 साल उम्र के उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद से आवेदन कर सकते हैं।

HSSC TGT भर्ती 2023 वेतन:

4600/- रुपये के ग्रेड पे के साथ 9300-34800 रुपये।

HSSC TGT भर्ती 2023 के लिए कैसे करें आवेदन:

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन पदों के लिए URL पते यानी http://adv22023.hryssc.in/StaticPages/HomePage.aspx का उपयोग करते हुए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article