एजुकेशन

MHT CET Counselling 2022: जारी होने वाली है एमएचटी सीईटी की मेरिट लिस्ट, cetcell.mahacet.org पर करें डाउनलोड

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 11:10 AM IST

MHT CET Counselling 2022: एमएचटी सीईटी की अस्थायी मेरिट लिस्ट आज यानी 07 अक्टूबर को जारी होने के लिए पूरी तरह तैयार है। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 8 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2022 तक का समय दिया जाएगा।

Image

एमएचटी सीईटी राउंट 1 मेरिट लिस्ट 2022

KEY HIGHLIGHTS
  • आज जारी होगी एमएचटी सीईटी की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट।
  • 10 अक्टूबर 2022 शाम 5 बजे तक कर सकेंगे आपत्ति।
  • 18 अक्टूबर को जारी की जाएगी राउंड 1 की फाइनल मेरिट लिस्ट।

MHT CET Counselling 2022, cetcell.mahacet.org: महाराष्ट्र स्वास्थ्य और तकनीकी सामान्य प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल आज यानी 07 अक्टूबर 2022 को एमएचटी सीईटी काउंसलिंग 2022 (MHT CET) की अस्थायी मेरिट लिस्ट जारी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर उपलब्ध करवा दी जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने सामन्य प्रवेश प्रक्रिया के लिए अपना पंजीकरण किया है, वो अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से मेरिट लिस्ट (MHT CET Merit List 2022) डाउनलोड कर सकंगे। जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक 8 अक्टूबर से 10 अक्टूबर शाम 5 बजे तक, अस्थायी मेरिट लिस्ट के खिलाफ अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकेंगे।

ध्यान रहे अनंतिम मेरिट लिस्ट केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए जारी की जाएगी, जिन्होंने 04 अक्टूबर 2022 तक काउंसलिंग के लिए अपना पंजीकरण करवाया था। यदि मेरिट लिस्ट में कोई श्रुटि पाई जाती है तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। राज्य समाइक प्रवेश परीक्षा कक्ष, महाराष्ट्र इस पर समीक्षा करने के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी करेगा। जारी काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार राउंड 1 की अंतिम मेरिट लिस्ट 12 अक्टूबर 2022 को वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी। पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया तीन फेज में होगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से प्रोविजनल मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

MHT CET Merit List 2022, ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cet.cell.mahacet.org पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर MHT CET Round 1 Provisional Merit List 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • मेरिट लिस्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
सीएपी राउंड 1 फॉर्म की पुष्टि 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2022 है। पहले राउंड की अंतिम मेरिट लिस्ट 18 अक्टूबर को जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को 19 अक्टूबर 2022 तक अपनी सीटों को स्वीकार या फ्लोट करना होगा। साथ ही आवंटित संस्थानों में अपने दस्तावेजों को जमा करना होगा।

इन कोर्सेज के लिए एडमिशन

बता दें एमएचटी सीईटी तीन पेपरों के लिए आयोजित किया जाता है। पेपर 1 मैथ के लिए होता है, वहीं पेपर 2 केमिस्ट्री और फिजिक्स के लिए, जबकि पेपर 3 बायोलॉजी के लिए आयोजित किया जाता है। परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड पर आयोजित की जाती है। इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी बीई, बीटेक या फिर मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में राज्य व केंद्र सरकार के टॉप कॉलेजों में दाखिला ले सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article