Meghalaya Board SSLC Exam 2027: मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) ने SSLC Examination 2027 का पूरा परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mbose.in पर जाकर डेटशीट देख सकते हैं। इस बार SSLC की परीक्षाएं 4 दिसंबर 2026 से शुरू होकर 16 दिसंबर 2026 तक चलेंगी। परीक्षा का आयोजन एक शिफ्ट में किया जाएगा। सभी पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होंगे।
छात्रों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश सुबह 9:30 बजे से दिया जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।
English से शुरू होगा पेपर
MBOSE SSLC परीक्षा की शुरुआत 4 दिसंबर को English विषय के पेपर से होगी। इसके बाद 7 दिसंबर को Science की परीक्षा होगी। 9 दिसंबर को Indian Languages/Additional English का पेपर होगा।
11 दिसंबर को Health and Physical Education, Computer Science और Vocational Subjects की परीक्षा रखी गई है। इसके बाद 14 दिसंबर को Social Science का पेपर होगा। SSLC परीक्षा का आखिरी पेपर Mathematics/Special Mathematics का होगा, जो 16 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।
इस तरह छात्रों को अलग-अलग विषयों के बीच तैयारी के लिए समय भी मिलेगा। डेटशीट को अभी से देखकर विद्यार्थी अपने विषयों के हिसाब से पढ़ाई का प्लान बना सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: UP Board 2027: कक्षा 9वीं और 11वीं के एडवांस रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानें नया शेड्यूल
Meghalaya SSLC Date sheet 2027
छात्र सबसे पहले MBOSE की आधिकारिक वेबसाइट mbose.in पर जाएं। होमपेज पर SSLC Examination 2027 timetable से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद परीक्षा कार्यक्रम PDF फॉर्मेट में स्क्रीन पर खुल जाएगा।
PDF में सभी विषयों की परीक्षा तारीख और समय ध्यान से चेक करें। इसके बाद डेटशीट डाउनलोड कर लें और जरूरत पड़ने पर उसका प्रिंट निकालकर अपने पास रखें।
SSLC परीक्षा 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। स्कूलों को छात्रों के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 30 सितंबर 2026 तक पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
