MCC Revised NEET UG 2025 counselling Round 3 Schedule: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) 2025 काउंसलिंग तीसरे राउंड के लिए शेड्यूल में बदलाव किया है। उम्मीदवार अब 16 अक्टूबर (शाम 4 बजे) तक चॉइस भर सकते हैं। यह एक्स्ट्रा सीटों को ध्यान में रखकर किया गया है। बदला हुआ शेड्यूल mcc.nic.in पर ऑनलाइन चेक किया जा सकता है।
NEET UG 2025 Round 3 Counselling: Imp Date
| राउंड 3 काउंसलिंग की तारीखें: | 29 सितंबर, 2025 से 18 अक्टूबर, 2025 |
| NEET UG 2025 Seat Allotment Result: | 18 से 19 अक्टूबर, 2025 |
| स्टेट काउंसलिंग: | 10 अक्टूबर, 2025 से 27 अक्टूबर, 2025 |
| MCC द्वारा जॉइन किए गए कैंडिडेट के डेटा का वेरिफिकेशन: | 28–29 अक्टूबर, 2025 |
| स्टेट द्वारा वेरिफिकेशन: | 4 नवंबर, 2025 |
| जॉइन करने की आखिरी तारीख: | 27 अक्टूबर, 2025 (ऑल इंडिया कोटा) और 1 नवंबर, 2025 (स्टेट कोटा) |
NEET UG 2025 Seat Allotment Result How to Check
जारी होने के बाद NEET UG 2025 Seat Allotment Result Online देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:-
1. MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं
2. Ug Medical पर क्लिक करें
3. अब आप Current Events के नीचे देखें और जरूरत के अनुसार लिंक्स पर क्लिक करें
NEET UG काउंसलिंग प्रोसेस में पांच स्टेप शामिल हैं: रजिस्ट्रेशन और फीस पेमेंट, चॉइस फिलिंग और लॉकिंग, सीट अलॉटमेंट, अलॉट किए गए मेडिकल या डेंटल कॉलेज में रिपोर्टिंग, और बची हुई खाली सीटों का री-अलॉटमेंट।
ज्यादा जानकारी के लिए, ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।
