एजुकेशन

MBOSE 12th Result 2023 Date, Time: बिग अपडेट! कल इस समय मेघालय बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, megresults.nic.in पर करें चेक

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated May 8, 2023, 02:02 PM IST

MBOSE 12th Result 2023 on mpbse.in, megresults.nic.in: मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन कल यानी 9 मई को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट mpbse.in, megresults.nic.in पर जाकर छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Image

MBOSE 12th Result 2023: यहां चेक करें मेघालय बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

MBOSE HSSLC Result 2023 on mpbse.in, megresults.nic.in: मेघालय बोर्ड 12वीं के रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर आ रही है। मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने HSSLC के रिजल्ट की तारीख व समय की घोषणा कर दी है। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन मुताबिक मेघालय बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट कल यानी 09 मई 2023 को सुबह 10 से 11 बजे के बीच जारी किया जाएगा। परीक्षा परिणाम घोषित होने के साथ आधिकारिक वेबसाइट mpbse.in, megresults.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

बता दें इस बार मेघालय बोर्ड साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स की परीक्षा 15 मार्च से 30 मार्च तक आयोजित की गई थी। साथ ही ध्यान रहे रिजल्ट तीनों स्ट्रीम का एकसाथ जारी किया जाएगा। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।

MBOSE 12th Result 2023: यहां चेक करें मेघालय बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

  • मेघालय बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.in, megresults.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर MPBOSE 12th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर, स्कूल कोड व अन्य जानकारी दर्ज करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

छात्र नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर सकते हैं या फिर इसकी एक छायाप्रति निकाल सकते हैं।

Meghalaya Board 12th Result 2023: पास होने के लिए इतने मार्क्स

मेघालय बोर्ड 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 36 प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए। यदि आपके किसी एक या दो विषय में न्यूनतम से कम मार्क्स आते हैं, तो कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठना होगा। दो से ज्यादा विषयों में 36 से कम मार्क्स आने पर छात्रों को फेल माना जाएगा।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article