COHSEM Manipur Board 12th HSE Result 2023, Manipur Board HSE 12th Result 2023: मणिपुर बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन, मणिपुर (COHSEM) ने कक्षा 12वीं परीक्षा के नतीजे आज यानी 22 मई को जारी कर दिए हैं। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर cohsem.nic.in और manresults.nic.in पर अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
Manipur Board 12th HSE Topper 2023: किस स्ट्रीम में किसने किया टॉप
मणिपुर बोर्ड 12वीं परीक्षा का आयोजन 23 फरवरी से 1 अप्रैल तक राज्य के 120 केंद्रों पर किया गया था। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक हुई थी, जिसमें लगभग 36,717 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार 12वीं साइंस की परीक्षा में रिया थोकचोम ने 491 अंकों के साथ टॉप किया है। जबकि, पुष्पा नोरेम ने 475 अंकों के साथ आर्ट्स स्ट्रीम में पहली रैंक हासिल की और राजबृंदा नोरेम ने 445 अंकों के साथ कॉमर्स में पहले स्थान पर जगह बनाई।
How to download Manipur Board 12th HSE Result 2023
- मणिपुर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Manipur Board 12th HSE Result 2023: पास होने के लिए इतने नंबर जरूरी
मणिपुर बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। हालांकि, दो से अधिक विषय में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
