एजुकेशन

Manabadi AP SSC 10th Result 2024: जारी हुआ एपी एसएससी 10वीं रिजल्ट, 86.69 फीसदी छात्र हुए पास

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 22, 2024, 11:25 AM IST

Manabadi AP SSC 10th Result 2024 Pass Percentage: एपी एसएससी 10वीं परीक्षा का आयोजन 18 मार्च से 30 मार्च 2024 तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट आज सुबह 11 बजे bse.ap.gov.in और manabadi.com पर जारी कर दिया गया है।

Image

Manabadi AP SSC 10th Result 2024

Manabadi AP SSC 10th Result 2024 Pass Percentage: एपी एसएससी 10वीं रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, आंध्र प्रदेश (BIEAP) ने एसएससी 10वीं का रिजल्ट (AP SSC Class 10th Result 2024) आज यानी 22 अप्रैल को जारी कर दिया है। एपी एसएससी रिजल्ट की घोषणा सुबह 11 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in या manabadi.com पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर रिजल्ट एसएमएस पर भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए आपको SSC स्पेस Roll Number टाइप करके 55352 या फिर 56300 पर भेजना होगा।

AP SSC Class 10th Result 2024: कितने फीसदी स्टूडेंट्स हुए पास

आंध्र प्रदेश एसएससी 10वीं परीक्षा के लिए इस साल कुल 6,23,128 स्टूडेंट्स ने अप्लाई किया था, जिसमें से परीक्षा में 6,16,615 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।आधिकारिक जानकारी के अनुसार, एपी एसएससी 10वीं परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 86.69% दर्ज किया गया है। जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 89.17% और लड़कों का पास प्रतिशत 84.32% रहा। सभी स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

How to download AP SSC Class 10th Result 2024

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in पर जाएं।
  • फिर एपी एसएससी 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: जारी हुआ आंध्र प्रदेश एसएससी का रिजल्ट, चेक करें टॉपर्स की पूरी लिस्ट

AP SSC Class 10th Result 2024: मार्च में हुई थी परीक्षा

एपी एसएससी 10वीं की परीक्षा 18 मार्च से 30 मार्च 2024 तक एक शिफ्ट में आयोजित की गई थी। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में 35 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। हालांकि, एक या दो विषय में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article