Mahatma Gandhi Quotes For Students, Children, Education In Hindi: महात्मा गांधी भारतीय इतिहास के एक ऐसे पुरोधा थे जिन्होंने अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए ना केवल भारत को अंग्रेजों की बेड़ियों से मुक्त करवाया बल्कि ब्रिटिश शासन को (Gandhi Ji Ke Anmol Vichar) उखाड़ फेंका। गांधी जी ने अपना पूरा जीवन देश को समर्पित कर दिया था। बापू हमेशा से समावेशी, समतामूलक और विविधताओं से भरे समाज के (Famous Quotes By Gandhi Ji) पक्षधर रहे। उनका मानना था कि सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलकर अन्याय व बुराइयों को खत्म किया जा सकता है। हर साल 2 अक्टूबर को गांधी जी की जयंती मनाई जाती है। यही वह दिन है जब 1869 में गुजरात के पोरबंदर में महात्मा गांधी का जन्म हुआ था। यहां हम गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी के कुछ अनमोल विचार लेकर आए हैं। ऐसे में यदि आप भी जीवन में सूरज सा चमकना चाहते हैं तो महात्मा गांधी के इन बातों को गांठ बांध लें। आपको हर कदम पर सफलता मिलेगी।
Mahatma Gandhi Quotes For Students Children Education In Hindi
- गलती करना मानव स्वभाव है लेकिन उसपर टिके रहना पाप है।
- केवल साक्षरता को शिक्षा के बराबर नहीं माना जा सकता।
Mahatma Gandhi Ke Vichar
- शिक्षा का माध्यम मातृभाषा होनी चाहिए।
- शिक्षा को शिक्षार्थी के मन, शरीर और चरित्र का समग्र रूप से विकास करना चाहिए।
Gandhi Ji Ke Anmol Vichar
- शिक्षा को विद्यार्थियों को उनकी संस्कृति और सामाजिक वास्तविकता से अलग नहीं करना चाहिए, बल्कि उनके बीच के बंधन को मजबूत करना चाहिए।
Famous Quotes By Gandhi Ji
- गांधीजी शिक्षा के विकेंद्रीकरण की भी वकालत करते थे। उनका मानना था कि गाँवों में स्थानीय ज़रूरतों, संस्कृति और आजीविका के अवसरों के अनुरूप शिक्षा प्रदान करने के लिए अपने स्कूल होने चाहिए।
Mahatma Gandhi Motivational Quotes
- गांधीजी का दृढ़ विश्वास था कि शिक्षा का ध्यान चरित्र निर्माण पर होना चाहिए।
- मातृभाषा में शिक्षा के माध्यम से सांस्कृतिक जड़ों और सद्भाव को बढ़ावा देना। एक राष्ट्र की संस्कृति लोगों के दिलों में और आत्मा में बसती है।
यहां हम आपके लिए स्टूडेंट्स के लिए महात्मा गांधी के अनमोल विचार लेकर आए हैं। स्टूडेंट्स गांधी जी के इन विचारों को गांठ बांधकर जीवन में सफल हो सकते हैं।
