एजुकेशन

Mahatma Gandhi Quotes for Student: गांधी जयंती पर छात्र जरूर पढ़ें महात्मा गांधी के अनमोल वचन, मिलेगी जीवन की सबसे बड़ी सीख

Mahatma Gandhi Quotes for Student in Hindi: गांधी जयंती 2024 के अवसर पर छात्रों को जरूर पढ़ना चाहिए कि महात्मा गांधी कौन थे, इनका पूरा नाम, देश की आजादी की लड़ाई में इनका योगदान और इनके बहुमूल्य व अनमोल वचन, जो छात्र जीवन में बहुत कुछ सीखा सकते हैं।

Image

महात्मा गांधी कोट्स (image - pixabay)

Mahatma Gandhi Quotes for Student in Hindi: 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती मनाई जाती है। इनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था, इन्हें प्यार से बापू भी कहा (Mahatma Gandhi Quotes for Student) जाता था, ये देश के राष्ट्रपिता होने के साथ एक प्रसिद्ध स्वतंत्रता कार्यकर्ता और एक आधिकारिक या शक्तिशाली राजनीतिक नेता भी थे, जिन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ अहिंसा के साथ (Mahatma Gandhi Quotes In Hindi) लड़ाई लड़ी। सत्य और अहिंसा की उनकी विचारधारा ने कई लोगों को प्रभावित किया और मार्टिन लूथर और नेल्सन मंडेला ने भी अपने संघर्ष आंदोलन के लिए इसे अपनाया।

Mahatma Gandhi Quotes on Education

आजादी का कोई अर्थ नहीं है यदि इसमें गलतियां करने की आजादी शामिल न हों। (छात्र गलती नहीं करेंगे तो सीखेंगे कैसे)

-महात्मा गांधी

Mahatma Gandhi Quotes for Student

डर शरीर का रोग नहीं है, यह आत्मा को मारता है। (छात्र जीवन में डर स्वभाविक है)

-महात्मा गांधी

Mahatma Gandhi Quotes on Success

उफनते तूफान को मात देना है तो अधिक जोखिम उठाते हुए हमें पूरी शक्ति के साथ आगे बढ़ना होगा। (कुछ बनना है तो कड़ा संघर्ष करना होगा)

-महात्मा गांधी

Mahatma Gandhi Quotes in Hindi

ऐसे जिएं कि जैसे आपको कल मरना है और सीखें ऐसे जैसे आपको हमेशा जीवित रहना है। (छात्र जो करें पूरी प्लानिंग व मन से करें तभी उसका फल मिलेगा)

-महात्मा गांधी

Mahatma Gandhi Quotes for Education

गुलाब को उपदेश देने की आवश्यकता नहीं होती। वह तो केवल अपनी खुशबू बिखेरता है। उसकी खुशबू ही उसका संदेश है। (कर्म और मेहनत ही आपका फल है)

-महात्मा गांधी

Mahatma Gandhi Quotes for Children

निःशस्त्र अहिंसा की शक्ति किसी भी परिस्थिति में सशस्त्र शक्ति से सर्वश्रेष्ठ होगी। (क्रोध को काबू में रखें, उद्देश्य को पहचानें)

-महात्मा गांधी

Mahatma Gandhi Quotes for Kids

स्वतंत्रता एक जन्म की भांति है। जब तक हम पूर्णतः स्वतंत्र नहीं हो जाते तब तक हम परतंत्र ही रहेंगे। (पढ़ाई के लिए मन का भी स्वतंत्र होना जरूरी है)

-महात्मा गांधी

Mahatma Gandhi Quotes for Peace

क्रूरता का उत्तर क्रूरता से देने का अर्थ अपने नैतिक व बौद्धिक पतन को स्वीकार करना है। (जवाब देना है तो काबिल बनें)

-महात्मा गांधी

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article