एजुकेशन

Lal Bahadur Shastri Quotes for Students: लाल बहादुर शास्त्री कोट्स, जिन्हें छात्रों को जरूर पढ़ना चाहिए

Lal Bahadur Shastri Quotes for Students: 2 अक्टूबर सिर्फ गांधी जयंती के लिए नहीं, बल्कि लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के लिए भी जाना जाता है। शास्त्री जी के बारे में जानना छात्रों के लिए बहुत जरूरी है, क्यों वे देश के दूसरे प्रधानमंत्री थे इसके अलावा ‘जय किसान, जय जवान’ का नारा भी इन्होंने दिया था, तो चलिए पढ़ते हैं छात्रों के लिए लाल बहादुर शास्त्री जी के कोट्स

Image

लाल बहादुर शास्त्री कोट्स

Lal Bahadur Shastri Quotes for Students: लाल बहादुर शास्त्री देश के दूसरे प्रधानमंत्री थे, गौरतलब है कि भारत के पहले प्रधानमंत्री का नाम जवाहर लाल नेहरू था, लेकिन इनकी मौत के बाद लाल बहादुर शास्त्री जी को भारत का दूसरा प्रधानमंत्री बनाया गया। छात्र जीवन में कई बार यह सवाल आता है कि जय जवान जय किसान का नारा किसने दिया? शास्त्री जी ने ये नारा दिया था। (Lal Bahadur Shastri Inspirational Quotes) लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में हुआ था, जबकि लाल बहादुर शास्त्री का निधन उजबेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में हुआ था। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाले लाल बहादुर शास्‍त्री शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर पढ़ते हैं उनके कोट्स (Lal Bahadur Shastri Quotes on Education), जो छात्रों की जीवन में सकारात्मक बदलाव ला देंगे।

Lal Bahadur Shastri Quotes for Students

“विज्ञान और अनुसंधान के काम में सफलता बड़े और असीमित संसाधनों पर निर्भर नहीं होती है, बल्कि यह परेशानियों और लक्ष्यों को संभलकर चुनने से जुड़ी हुई है सबसे ज्यादा जरूरत समर्पण और लगातार प्रयास करते रहने की है।” (छात्रों को अपना लक्ष्य संभलकर और सोच समझ कर चुनना चाहिए)

– लाल बहादुर शास्त्री

Lal Bahadur Shastri Inspirational Quotes

“अनुशासन और संयुक्त प्रयास देश के लिए ताकत के सबसे बड़े और असली स्रोत हैं।” (छात्र जीवन में अनुशासन है जरूरी)

– लाल बहादुर शास्त्र

Lal Bahadur Shastri Quotes on Education

“मेरी समझ से प्रशासन का मूल विचार यह है कि समाज को एकजुट रखा जाये, ताकि वह विकास कर सके और अपने लक्ष्यों की तरफ बढ़ सके” (छात्र एकजुटता बनाए रखें, विकास की ओर अग्रसर रहें, लक्ष्य को कभी न भूलें)

-लाल बहादुर शास्त्री

Lal Bahadur Shastri Quotes for Education

हम दुनिया में सम्मान तभी हासिल कर सकते हैं जब हम आंतरिक रूप से मजबूत होंगे और अपने देश से गरीबी और बेरोजगारी को दूर कर सकते हैं (छात्र रोजगार पाने लायक बनें, यहां तक कि लोगों को रोजगार देने के भी काबिल बने)

– लाल बहादुर शास्त्री

Famous Quotes of Lal Bahadur Shastri in Hindi

प्रत्येक राष्ट्र के जीवन में एक समय ऐसा आता है जब वह इतिहास के चौराहे पर खड़ा होता है और उसे चुनना होता है कि उसे किस रास्ते पर जाना है (छात्रों को विवेक का इस्तेमाल करके निर्णय लेना चाहिए, यदि कोई दिक्कत आए तो बड़ो से परामर्श करें)

लाल बहादुर शास्त्री

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article