एजुकेशन

Mahatma Gandhi Death Anniversary 2026: महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सबसे सरल भाषण और निबंध, यहां पढ़ें शहीद दिवस पर स्पीच

Mahatma Gandhi Death Anniversary Speech, Essay In Hindi 2026 (शहीद दिवस पर भाषण, निबंध): आज आनी 30 जनवरी को महात्मा गांधी की (Mahatma Gandhi Death Anniversary Speech) पुण्यतिथि है। यह दिन भारतीय इतिहास में काले अक्षरों को रूप में (Mahatma Gandhi Death Anniversary Essay) दर्ज है। इस दिन को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। यहां हम आपके लिए महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर निबंध और भाषण लेकर आए हैं। इस तरह आप बापू को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं।

Mahatma Gandhi Death Anniversary Speech, Essay In Hindi 2026

Mahatma Gandhi Death Anniversary 2026: महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर निबंध और भाषण

Mahatma Gandhi Death Anniversary, Shaheed Diwas Speech, Essay In Hindi 2026 (शहीद दिवस पर भाषण, निबंध): महात्मा गांधी भारत के ऐसे महान नेता थे, जिन्होंने बिना हथियार उठाए पूरी दुनिया को सत्य और अहिंसा की (Mahatma Gandhi Death Anniversary Speech) ताकत दिखाई। उनका जीवन अनुशासन, सादगी और आत्मबल का (Mahatma Gandhi Death Anniversary Essay) प्रतीक था। वह भारतीय इतिहास के एक ऐसे पुरोधा हैं, जिसने सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए ना केवल भारत को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त करवाया बल्कि अंग्रेजी हुकूमत को जड़ से उखाड़ कर फेंक दिया। हालांकि आज यानी 30 जनवरी का दिन प्रत्येक भारतवासी के लिए काले अध्याय से कम नहीं है। यही वह दिन है साबरमती के संत ने हे राम कहकर इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। इस दिन बापू के आदर्शों व विचारों को याद किया जाता है। साथ ही लोग श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

इसके अलावा, स्कूल, कॉलेज या अन्य शैक्षणिक संस्थानों व सामाजिक स्थलों पर बापू की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाता है। साथ ही आज के युग में महात्मा गांधी के विचारों की प्रासंगिकता या स्वतंत्रता के आंदोलन में महात्मा गांधी के योगदान का वर्णन करने के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर स्पीच या निबंध लिखने जा रहे हैं तो इस तरह लिख सकते हैं।

Mahatma Gandhi Death Anniversary: ऐसे लिखें निबंध

यदि आप महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर भाषण या निबंध लिखने जा रहे हैं तो सबसे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करें। साथ ही स्पीच या निबंध में आज के युग में महात्मा गांधी के विचारों की प्रासंगिकता या आजादी के आंदोलन में गांधी जी के योगदान का वर्णन करना ना भूलें।

Mahatma Gandhi Death Anniversary Essay: महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर निबंध

महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर निबंध लिखते समय सबसे पहले बापू को श्रद्धांजलि अर्पित करें। आजादी के आंदोलन में उनकी भूमिका व आज के युग में महात्मा गांधी के विचारों की प्रासंगिकता पर लिखें। ध्यान रहे यहां शब्दों में या सेंटेंस फ्रेमिंग में किसी प्रकार की कोई गलती नहीं होनी चाहिए। यदि शब्दों में किसी प्रकार की कोई गलती पाई जाती है, तो आप कितना भी अच्छा निबंध क्यों न लिखें आपको पूरे मार्क्स नहीं मिलेंगे। साथ ही इस दौरान महात्मा गांधी के प्रेरणादायक विचारों को लिखना ना भूलें। इस प्रकार आप निबंध की शुरुआत कर सकते हैं।

Mahatma Gandhi Punyatithi Essay, Nibandh: इस तरह करें निबंध या स्पीच की शुरुआत

स्वाधीनता आंदोलन के महानायक, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन। यह दिन भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए शोक, स्मरण और आत्मचिंतन का अवसर होता है। आजादी के कुछ ही महीनों बाद बिड़ला हाउस में प्रार्थना के दौरान नाथूराम गोडसे ने बापू की गोली मारकर हत्या कर दी थी, यह घटना आज भी लोगों का दिल दहला देती है। इस दिन को हर साल शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। महात्मा गांधी का जीवन सादगी, सत्य और अहिंसा का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने यह साबित कर दिया था कि बिना हिंसा के भी अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष किया जा सकता है। गांधी जी ने अपने विचारों और आचरण से करोड़ों लोगों को जागरूक किया और उन्हें अन्याय के खिलाफ खड़े होने का साहस दिया।

आज के दिन देशभर में दो मिनट का मौन रखकर गांधीजी को श्रद्धांजलि दी जाती है। विद्यालयों, महाविद्यालयों और सरकारी संस्थानों में उनके विचारों पर चर्चा होती है। इस दिन यह संकल्प लिया जाता है कि हम उनके दिखाए मार्ग पर चलने का प्रयास करेंगे। गांधीजी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने उनके समय में थे।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article