Maharashtra SSC Result 2023: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) SSC यानी कक्षा 10 का रिजल्ट (Maharashtra SSC Result 2023) आज घोषित करेगा। महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2023 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - mahahsscboard.in पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र यहां रोल नंबर वाइज अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां पास होने के लिए छात्रों को विषयानुसार व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे।
महाराष्ट्र एसएससी परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in और mahresult.nic.in पर उपलब्ध होगा। छात्र अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसे जरूरी डिटेल्स प्रदान करके अपने महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी परिणाम 2023 तक पहुंच सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को प्रवेश पत्र या आवेदन पत्र पर बोर्ड परीक्षा की सीट संख्या और माता के पहले नाम का उपयोग करना होगा।
महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2023: ऐसे करें चेक?
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - mahresult.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2023 के लिंक के लिए क्लिक करें।
- खुलने वाले नए पेज में सीट नंबर और माता का नाम जैसे अपने क्रेडेंशियल्स भरें।
- महाराष्ट्र 10वीं परिणाम 2023 अब आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अपना परिणाम जांचें और संदर्भ के लिए डिजिटल स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
महाराष्ट्र बोर्ड टॉपर्स के नामों की घोषणा नहीं करता है। हालांकि परिणाम के दिन पास प्रतिशत, परीक्षा में उपस्थिति, लिंग और जिलेवार परिणाम आदि जैसी जानकारी शेयर की जाती है। महाराष्ट्र की एचएससी अंतिम परीक्षा का परिणाम 25 मई को घोषित किया गया था जिसमें कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 91.25 प्रतिशत रहा।
