एजुकेशन

Maharashtra SSC Result 2023: जारी होने जा रहा महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट, नोट कर लें डेट

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated May 26, 2023, 01:49 PM IST

Maharashtra SSC 10th Result 2023, Date and Time: महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी यानी 10वीं परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in और mahresult.nic.in पर जारी करने जा रहा है। स्टूडेंट्स यहां दी गई लिंक से अपने नतीजे देख सकेंगे।

Image

Maharashtra SSC 10th Result 2023

Photo : iStock

Maharashtra SSC Result 2023, Maharashtra Board 10th Result 2023 Date and Time: महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) एसएससी (SSC) यानी 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in और mahresult.nic.in पर जारी करने जा रहा है। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट के अलावा एसएमएस और डिजिलॉकर पर भी अपने नतीजे देख सकते हैं।

Maharashtra SSC Result 2023: कब हुई 10वीं परीक्षा

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 2 मार्च से 25 मार्च तक किया गया। वहीं, 12वीं की परीक्षा 21 फरवरी से 21 मार्च 2023 तक हुई थी। बोर्ड की ओर से 12वीं का रिजल्ट कल यानी 25 मई को घोषित कर दिया गया था। अब 10वीं के स्टूडेंट्स बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इस साल महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा में लगभग 32 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

Maharashtra SSC 10th Result 2023: कब तक आएगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट एक दो दिन में जारी कर दिया जाएगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की सटीक तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। अपडेट आते ही सबस पहले यहां सूचित किया जाएगा।

How to download Maharashtra SSC 10th Result 2023

  • महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रोस नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Maharashtra Board SSC Result 2023: पास होने के लिए इतने नंबर जरूरी

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। ध्यान रहे कि कंपार्टमेंट एग्जाम में भी पासिंग मार्क्स न मिलने पर फेल घोषित कर दिया जाएगा।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article