एजुकेशन

Maharashtra SSC Board Exam 2023: जारी हुआ महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Feb 6, 2023, 04:45 PM IST

Maharashtra SSC Board Exam 2023, MSBSHSE Class 10th Admit Card 2023: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो चुका है। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने एसएससी एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया है।

Image

Maharashtra SSC Admit Card 2023

Maharashtra SSC Board Exam 2023, Maharashtra Board SSC Admit Card 2023 Released: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो चुका है। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने कक्षा 10वीं यानी एसएससी (SSC) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahasscboard.in के जरिए परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Maharashtra SSC Board Exam Date 2023: मार्च में होगी परीक्षा

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की परीक्षा 2 मार्च से 25 मार्च 2023 तक आयोजित की जाएगी। वहीं, 12वीं की परीक्षा 21 फरवरी से 20 मार्च 2023 तक चलेगी। परीक्षा का आयोजन सुबह 11 बजे से 2 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक किया जाएगा। बोर्ड ने 12वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 27 जनवरी को जारी कर दिया था। वहीं, 10वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी किया गया है। स्टूडेंट्स का एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है।

How to download MSBSHSE Maharashtra Board SSC Admit Card 2023

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahasscboard.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी एडमिट कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • अब आप महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी एडमिट कार्ड 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकत हैं।
Maharashtra Board SSC Admit Card 2023 - Direct Link

Maharashtra Board SSC Admit Card 2023: ध्यान रखें ये बात

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स संबंधित स्कूल के प्रमुख से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। ध्यान रहे कि बिना एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article