Maharashtra NEET UG Merit List 2022 : The State Common Entrance Test Cell, Maharashtra NEET UG Merit List 2022 जारी कर दी गई है। स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने बीते दिन यानी 25 अक्टूबर, 2022 को स्टेट नीट यूजी मेरिट लिस्ट 2022 जारी की है। जिन उम्मीदवारों ने महाराष्ट्र एनईईटी यूजी 2022 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण किया था, वे श्हां दिए गए डायरेक्ट लिंक के अलावा आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org से मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
जारी किए गए संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, शुल्क का भुगतान करने और ऑनलाइन पंजीकरण पूरा करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर, 2022 शाम 4 बजे तक बढ़ाई गई थी। शेड्यूल के अनुसार मेरिट लिस्ट कल शाम 6.30 बजे के बाद जारी की जानी थी, लेकिन इसमें कुछ घंटों की देरी हुई।
नर्सिंग कोर्स के लिए प्रोविजनल स्टेट मेरिट सूची भी जारी की गई है और जिन उम्मीदवारों के नाम सूची में हैं, वे इसकी प्रति जरूर डाउनलोड कर लें। ग्रुप ए - एमबीबीएस / बीडीएस और ग्रुप सी - बीपीटीएच / बीओटीएच / बीएएसएलपी / बी पी एंड ओ / बीएससी नर्सिंग के लिए सीएपी राउंड 1 चयन सूची 28 अक्टूबर, 2022 को जारी होगी।
ऐसे चेक करें Maharashtra NEET UG Merit List 2022
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – cetcell.mahacet.org
- फिर CAP पोर्टल पर क्लिक करें।
- और नीचे स्क्रॉल करें और NEET UG पर क्लिक करें
- अनंतिम मेरिट सूची लिंक दिखाई देगा
- क्लिक करें और मेरिट लिस्ट आपकी स्क्रीन पर होगी, इसे डाउनलोड कर लें।
उम्मीदवारों को आवंटित कॉलेजों में पहुंचकर रिपोर्ट करने की जरूरत है और सभी मूल दस्तावेजों के साथ स्टेटस रिटेंशन फॉर्म भरना होगा जो 29 अक्टूबर, 2022 से 4 नवंबर, 2022 तक शाम 5.30 बजे तक शुरू होगा।
