एजुकेशन

Maharashtra HSC 12th Result 2025: आज दोपहर बाद यहां से देखें महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, ऐसे मिलेगा लिंक

Maharashtra HSC 12th Result 2025 Date and Time OUT: महाराष्ट्र बोर्ड आज 5 मई, 2025 (दोपहर 1 बजे) को कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित करेगा, जिसे mahahsscboard.in, mahresult.nic.in पर से देखा जा सकेगा, जानें Maharashtra HSC 12th Result 2025 Link तक पहुंचने का सबसे तेज तरीका

Image

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

Maharashtra HSC 12th Result 2025 Date and Time Announced: इंतजार हुआ खत्म! महाराष्ट्र बोर्ड आज 5 मई, 2025 (दोपहर 1 बजे) को कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित करने जा रहा है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद इसे Maharashtra HSC 12th Result 2025 Official Website mahahsscboard.in, mahresult.nic.in पर से देखा जा सकेगा, अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है, तो जानें Maharashtra HSC 12th Result 2025 Link तक पहुंचने का सबसे तेज तरीका

पहली बार, MSBSHSE HSC Result 2025 मई के पहले सप्ताह में घोषित किए जा रहे हैं। Maharashtra Board HSC परीक्षा 2025 के लिए 15 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे, HSC Result 2025 Maharashtra जारी होने के साथ परिणाम प्रतिशत, टॉपर्स सूची व अन्य जानकारी भी जारी की जाएगी, इन सारे अपडेट के लिए इस लिंक पर जाएं।

आधिकारिक खबर देखने के लिए आप इस लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं

इस बार जल्दी हुई थी परीक्षा

आमतौर पर Maharashtra HSC 12th परीक्षा का आयोजन फरवरी के अंतिम सप्ताह से किया जाता है, लेकिन इस बारके बजाय, इस वर्ष 11 फरवरी, 2025 से परीक्षाएं शुरू की गईं।

HSC परीक्षा 11 फरवरी को शुरू हुई थी, जिसमें 15 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। यह परीक्षा कुल 9 डिवीजनों - मुंबई, पुणे, नासिक, छत्रपति संभाजीनगर, नागपुर, अमरावती, कोल्हापुर, कोंकण में आयोजित की गई थी। इस साल परीक्षा के दौरान नकल न हो, इसके लिए कड़े कदम उठाए गए थे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article